मामी के प्यार में पागल था भांजा, फिर सामने आया खौफनाक काण्ड।

रामपुर (उ.प्र.) : टांडा के लालपुर रोड पर 13 मार्च के दिन पुलिस को सड़क किनारे एक लाश मिलती है, मामले की शुरूआत में लगा कि ये हादसा है और हादसे में युवक की मौत हुई है। घटना को परिवार और पुलिस हादसा ही मानकर चल रहे थे। मगर मृतक के गले पर निशान थे, जिसके बाद संदेह के चलते, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जब इसकी रिपोर्ट सामने आई तो उसने पुलिस और परिवार को हिला दिया। दरअसल युवक की हत्या की गई थी, फिर ये हत्या का मामला निकला। मगर हत्यारों ने इस तरह से हत्याकांड को अंजाम दिया था, जो देखने में कोई हादसा ही लग रहा था, जिससे दुविधा की स्थिति बनी हुई थी।

इसके बाद पुलिस ने इस मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी. फिर रामपुर से शर्मनाक कांड की कहानी निकलकर सामने आई। इस कांड ने रिश्तों को भी शर्मसार कर डाला। आजकल आपस के पारिवारिक रिश्तों में ही प्रेम-प्रसंग के मामले सामने आ रहे हिई, ऐसा ही यह मामला सामने आया है।

भांजे ने ही मामा को मार डाला :

पुलिस ने मृतक के भांजे वीरेंद्र और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। इस मामले की पुलिस की जांच में सामने आया है कि वीरेंद्र अपनी ही मामी को चाहता था। वह अपनी ही मामी के सपने देखता था। मामी को वह दिल दे बैठा था, वो उससे प्यार करने लगा, जिसकी भनक मामी और परिजनों को हो चुकी थी। मगर उसकी इस चाहत में उसके मामा बीच में आ रहे थे। ऐसे में मामी के प्यार में पागल हुए वीरेंद्र ने मामी को पाने के लिए अपने मामा को ही निपटा दिया।

वीरेंद्र ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मामा की हत्या की साजिश रची और उनको मार डाला। फिर इस हत्याकांड को ऐसा दिखाया, जैसे लगे कि ये हादसा है और हादसे में ही ये मौत हुई है। मगर तहकीकात में गले के निशान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सब कुछ सामने आ गया। अब पुलिस ने मृतक के भांजे वीरेंद्र और उसके साथी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

मफलर से गला दबा दिया :

इस हत्याकांड को लेकर रामपुर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया है कि, रिश्ते में लगने वाले भांजे ने ही हत्या की थी और इस घटना को अंजाम देने में आरोपी का दोस्त भी साथ था। दोनों मृतक को खेत में ले गए. वहां शराब पी। जब वह नशे में आ गया तो मफलर से उसका गला दबा दिया। फिर बाइक पर शव ले जाकर उसे सड़क पर गिरा दिया।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया है कि अब इस मामले की जांच की जा रही है कि उसका ये प्यार एकतरफा था या दोनों तरफ से? मामले की जांच जारी है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।