हमले के बाद गंभीर रूप से घायल, मौत से जूझते हुये बचे सलीम वास्तिक, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन।

गाजियाबाद (उ.प्र.) : जिले के रहने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर अक्सर अल्पसंख्यकों के धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगते रहे हैं, वे हमेशा बेबाक तरीके से इस्लाम और इस्लामिक धर्म किताबों को लेकर सवाल उठाते रहे है। इसी बात से नाराज दो सगे भाईयों ने बीते माह 27 फरवरी को सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उनका बचना नामुमकिन था। करीब एक महीने तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद सलीम वास्तिक अब अपने घर लौट आए हैं। आगे भी एक माह तक उन्हें आराम करना होगा और स्वास्थ्य लाभ लेना होगा, वो अभी बोल पाने में सक्षम नहीं है, लेकिन वे अभी मुस्कुरा रहे है, उन्हें सोशल मीडिया अकाउंट पर उनका ताजा विडियो सामने आया है।

उनके गले पर गंभीर चोट की वजह से नली कट गई है, जिसके कारण वह अभी बोल नहीं पा रहे हैं, लेकिन उन्होंने लिखकर अपना संदेश दिया है कि “गला ही कटा है, जान तो नहीं गई है, अब भी डरा नहीं हूं, पहले से ज्यादा मजबूत हो गया हूं।” सलीम वास्तविक के खिलाफ हेट स्पीच और धार्मिक भावनायें आहत करने के आरोप में कई मुकद्द्मे दर्ज हैं।

गौरतलब है कि 27 फरवरी को अली गार्डन कॉलोनी में सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले को दो सगे भाइयों, जीशान और गुलफाम ने अंजाम दिया था। दोनों ने मिलकर सलीम वास्तिक पर हमला किया था, जिसमें उनके गले पर गहरा घाव हो गया। इस गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब 26 दिनों तक उनका इलाज चला। सलीम वास्तविक पर हमले की एक वीडियो भी सामने आई थी। देशभर के कई राष्ट्रभक्तों ने उनकी रक्षा के लिये प्रार्थनायें की थी।

“पाकिस्तान से सलीम वास्तविक को मिली थी धमकी” :

सलीम वास्तिक ने बताया कि उन्हें इस हमले का अंदेशा करीब 15 दिन पहले ही हो गया था, जिसको लेकर सलीम ने दावा किया था कि उन्हें पाकिस्तान से धमकी मिली थी, लेकिन उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि हमला इतना खतरनाक और अचानक होगा। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद वह और ज्यादा मजबूती से अपने विचारों पर कायम रहेंगे और कट्टरवाद के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही वह एक वीडियो के जरिए लोगों से सीधे बातचीत करेंगे।

अभी उनके गले में गंभीर चोट है, जिसकी वजह से सलीम वास्तविक बोल नहीं पा रहे हैं। अस्पताल से घर पहुंचने के बाद सलीम ने लिखकर बताया है कि वह हमेशा गलत बातों के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं और यह उनका फर्ज है। उन्होंने कहा कि जानलेवा हमले के बाद भी वह डरकर पीछे हटने वालों में से नहीं हैं और आगे भी इंसानितय के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में उनसे मिलने आए उनके साथी समीर को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसके बावजूद उनके साथी बगैर डरे अपने काम में लगे हुए हैं। ना हम डरेंगे और ना झुकेंगे।

हमलावरों को लेकर क्या कहा? :

सामने आई खबर के अनुसार फिलहाल सलीम का इलाज घर पर ही चल रहा है। उन्होंने बताया है कि वह लोगों से मिलना चाहते हैं, लेकिन अभी बोलने की हालत में नहीं हैं। सलीम का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें पूरी तरह ठीक होने में लगभग एक महीने का समय और लग सकता है। वहीँ इस हमले को लेकर सलीम ने दावा किया है कि यह साजिश पाकिस्तान से जुड़ी एक संस्था के जरिये रची गई थी। सलीम के मुताबिक, हमलावरों को उनकी हत्या के लिए बाहर से हायर किया गया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमलावरों को पहले कभी अपने क्षेत्र में नहीं देखा था। इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसियों ने भी इसकी पुष्टि की है।

वहीँ घटना के बाद गाजियाबाद में सलीम पर हमला करने वाले दोनों आरोपी अब जिंदा नहीं हैं। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक हफ्त के भीतर 1 मार्च को जीशान को मुठभेड़ में मार गिराया था और इसके बाद 3 मार्च को गाजियाबाद क्राइम ब्रांच और इंदिरापुरम थाना पुलिस ने उसके बड़े भाई गुलफाम को भी मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था, हालांकि, पुलिस को अब तक इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। यहां तक कि उनके बैंक खातों का भी कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका है, जिसको लेकर जांच की बात सामने आ रही है।