1 अप्रैल से बदल जायेंगे 7 नियम, आम लोगों पर पड़ेगा बड़ा असर।

नई दिल्ली : वित्तीय वर्ष बदलते ही कई आर्थिक बदलाव होते है, वहीँ अब नया वित्तीय वर्ष 2026-27 शुरू होने जा रहा है और 1 अप्रैल के साथ ही कई बड़े बदलाव लागू होने वाले हैं। ये बदलाव सीधे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी, खर्च और बचत पर असर डालेंगे। टैक्स से लेकर बैंकिंग, रेलवे और गैस तक हर सेक्टर में नए नियम लागू होंगे। ऐसे में इन बदलावों को समझना बेहद जरूरी है, ताकि आप पहले से तैयार रह सकें। हर बार आम लोगों के लिये महंगाई बढ़ जाती है।

1. आयकर का तरीका हुआ आसान :

अब पुराने आयकर टैक्स एक्ट 1961 की जगह नया आयकर टैक्स एक्ट 2025 लागू होगा। इसमें असेसमेंट ईयर और प्रीवियस ईयर जैसे कॉम्प्लिकेटेड शब्द हटाकर सिर्फ टैक्स ईयर रखा गया है। इसके अलावा HRA छूट के लिए मकान मालिक का PAN और किराये का प्रूफ देना जरूरी होगा।

2. बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड में बदलाव :

क्रेडिट कार्ड से सालाना ₹10 लाख से ज्यादा खर्च करने वालों की जानकारी अब टैक्स विभाग को दी जायेगी। कई बैंकों ने रिवॉर्ड प्वाइंट्स और चार्जेस में भी बदलाव किए हैं। कुछ सेवाओं पर अतिरिक्त शुल्क लग सकता है, जिससे आपके खर्च बढ़ सकते हैं।

3. डिजिटल पेमेंट होगा ज्यादा सुरक्षित :

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को सुरक्षित बनाने के लिए अब 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को और मजबूत किया गया है। OTP के साथ-साथ बायोमेट्रिक या डिवाइस आधारित सुरक्षा भी जरूरी हो सकती है।

4. रेलवे टिकट कैंसिलेशन के नियम सख्त :

अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक ही टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा, कम समय बचने पर नहीं मिल पायेगा। इसके बाद कैंसिलेशन पर पैसे वापस नहीं मिलेंगे। यानी अब प्लान बदलने पर ज्यादा नुकसान हो सकता है।

5. शेयर बाजार में बढ़ेगा खर्च :

F&O ट्रेडिंग करने वालों के लिए खर्च बढ़ने वाला है। ऑप्शंस पर लगने वाला STT बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा गोल्ड बॉन्ड (SGB) से जुड़े टैक्स नियमों में भी बदलाव हुआ है।

6. सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव :

नए लेबर लॉ के तहत बेसिक सैलरी का हिस्सा बढ़ेगा। इससे PF और ग्रेच्युटी तो ज्यादा मिलेगी, लेकिन टेक-होम सैलरी थोड़ी कम हो सकती है।

7. गैस और फ्यूल के दाम में बदलाव संभव :

हर महीने की तरह 1 अप्रैल को LPG, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसका असर आपके किचन बजट और यात्रा खर्च पर पड़ेगा।

इस तरह उपरोक्त बदलाव होने से आम आदमी के जनजीवन पर बड़ा असर पड़ेगा।