प्रेमी संग भागी चार बच्चों की मां, फिर बच्चों ने किया ये काम….।

गोरखपुर (उ.प्र.) : जिले में में एक 40 साल की महिला अपने 4 बच्चों और पति को छोड़कर 28 साल के बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। दोनों को इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था। बॉयफ्रेंड पेंटिंग का काम करता है। 9 दिन बाद परिजनों ने महिला को ढूंढ निकाला। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के बाने ग्राम सभा के टोला जलारे की 40 वर्षीय महिला का इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्रेम संबंध उसके परिवार के लिए बड़ा संकट बन गया है। यह महिला, जो चार बच्चों की मां हैं, करीब दस दिन पहले अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थीं। थाने में बच्चों ने करीब 2 घंटे तक महिला को घर चलने के लिए मनाया। रो-रोकर कहा मम्मी वापस घर चलो। इसके बाद महिला वापस बॉयफ्रेंड को छोड़कर पति के साथ रहने के लिए राजी हुई। इस पूरे मामले की कार्यवाही कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई है। महिला पीपीगंज क्षेत्र में बॉयफ्रेंड के साथ किराए के मकान में रह रही थी।

सामने आया ये मामला :

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक 40 साल की महिला अपने पति, सास-ससुर और 4 बच्चों के साथ रहती थी। महिला के 4 बच्चे 17, 15, 13 और 11 साल के हैं। डेढ़ साल पहले महिला की इंस्टाग्राम पर एक युवक से मुलाकात हुई। युवक पीपीगंज थाना क्षेत्र के मनीराम का रहने वाला है। वह बाहर रहकर पेंटिंग का करता था। कुछ समय से वह अपने घर पर ही रह रहा था। बातचीत बढ़ने से दोनों में दोस्ती हो गई थी। फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। बात यहां तक बढ़ गई कि महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने को तैयार हो गई।

जिसके बाद 19 मार्च को महिला अपने 4 बच्चों और पति को छोड़कर घर से भाग गई। सुबह जब परिवार वालों की आंख खुली तो महिला गायब थी। इधर-उधर ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। कॉल की तो उसका नंबर स्विचऑफ बता रहा था। इसके बाद परिजनों ने बाहर उसकी तलाश शुरू की।

बॉयफ्रेंड के साथ किराए के मकान में रह रही थी :

करीब 9 दिन बाद पति को पता चला कि घर करीब 20 किमी दूर महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रह रही है। पति, बच्चे, भाई-बहन और अन्य परिजन उसे तलाशते हुए वहां पहुंचे। बच्चों ने अपनी मां को देखकर रोने लगे। उन्होंने उससे घर चलने के लिये कहा। लेकिन महिला शुरू में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। वह बोली- मैं घर नहीं जाऊंगी। यहीं रहूंगी अपने बॉयफ्रेंड के साथ। महिला घर वापसी के लिये किसी भी तरह से तैयार नहीं थी।

पुलिस के सामने 2 घंटे हुई पंचायत :

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। सूचना मिलने पर पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले आई। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में करीब 2 घंटे तक पंचायत हुई, जिसमें समझौते का प्रयास किया गया। पंचायत के दौरान बच्चों ने रो-रोकर मां से घर से चलने के लिए कहा। लगातार बच्चों की मिन्नतों और परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद छोड़ दी और अपने बच्चों के साथ घर लौटने को राजी हो गई। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया- महिला को समझाकर परिजनों के साथ सकुशल घर भेज दिया गया है। वह प्रेमी को छोड़कर अब अपने पति और बच्चों के साथ रहने को तैयार है।

पंचायत के दौरान बच्चों की भावुक अपील, लगातार बच्चों की मिन्नतों और परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद छोड़ दी और अपने बच्चों के साथ घर लौटने को राजी हो गई। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि महिला को समझाकर परिजनों के साथ सकुशल घर भेज दिया गया है।