बहराइच (उ.प्र.) : कई बार मौलानाओं के भावनायें भड़काने वाले विवादित बयान सामने आते ही रहते है, ऐसे ही एक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां और गौ माता के खिलाफ भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को उ.प्र. पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्यवाही यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने एक साथ मिलकर किया है। इस मामले में बताया गया है कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम की गिरफ्तारी का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें सादी वर्दी में पुलिसकर्मी उसे ले जाते हुये दिख रहे हैं।
वायरल वीडियो के बाद शुरू हुआ विवाद :
यह पूरा विवाद रमजान के महीने में एक वायरल वीडियो के बाद शुरू हुआ था, जहाँ मूल रूप से बिहार के अररिया का रहने वाला मौलाना अब्दुल्ला सलीम वीडियो में गौ माता के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी की मां के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक और गाली-गलौज भरी भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। इस वीडियो के सामने आते ही उ.प्र. के बहराइच, बलरामपुर और महाराजगंज समेत कई जिलों में भारी आक्रोश फैल गया और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकद्दमें दर्ज किये गये। इस घटना से लोगों ने काफी नाराजगी जताई।
बिहार से हुई गिरफ्तारी के बाद बहराइच ले गई यूपी पुलिस :
भड़काऊ बयान देने के बाद से ही मौलाना फरार चल रहा था। उ.प्र. पुलिस की कई टीमें और एसटीएफ लगातार उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही थीं। जिसके बाद खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम सादी वर्दी में बिहार के पूर्णिया पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे हिरासत में ले लिया गया, वहीँ गिरफ्तारी के बाद उ.प्र. पुलिस उसे लेकर बहराइच पहुंच चुकी गई है, यहां शहर कोतवाली में उससे पूछताछ करने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मौलाना की इस भड़काऊ टिप्पणी के पीछे की असल मंशा क्या थी। क्या यह केवल एक तात्कालिक बयान था या इसके पीछे सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोई बड़ी साजिश थी? वहीँ बहराइच कोतवाली में दर्ज मुकद्द्में के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी मौलाना से उसके पुराने रिकॉर्ड्स और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मौलाना से जुड़े नेटवर्क खंगाले जायेंगे।



