बलौदाबाजार : खुले में किसी भी प्रकार का सामान रखना खुद की लापरवाही है, आजकल हर कोई अपने वाहन घर के बाहर खड़े कर रहा है, ऐसे में कुछ बदमाश वाहनों में आग लगा रहे है तो कुछ लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसे ही शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों ने कार का शीशा तोड़कर बोनट से बैटरी चोरी कर लीं है, इस तरह की घटनायें अब लगातार सामने आने से स्थानीय लोगों में चोरी के डर का माहौल बन गया है. अब इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।
जानकारी के मुताबिक, गौरव पथ क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ा और बोनट से बैटरी चोरी ली, जिसके बाद वाहन मालिक ने सुबह जब अपनी गाड़ी देखी तो कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई।
बताया गया है कि इससे पहले भी क्षेत्र में चोरी की घटनायें हो चुकी हैं। वहीँ कांग्रेस के दिवंगत नेता रूपेश ठाकुर और एक अन्य व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर बैटरी चोरी की गई थी। लगातार हो रही घटनायें से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल बना हुआ है। कई लोगों के वाहन अब भी घरों के बाहर रखे हुये ही, जिससे अब उन्हें भी चोरी और नुकसान का डर सता रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।



