रायपुर : MDMA ड्रग एक ऐसी ड्रग है, जो काफी ज्यादा मात्रा में बिकती है, यह एक उत्तेजक और मतिभ्रम पैदा करने वाली दवा है, जो ऊर्जा, मस्ती करना और भावनाओं को बहुत ज्यादा तीव्र कर देती है। यह मुख्य रूप से पार्टी ड्रग के रूप में जानी जाती है। इस दवा के प्रयोग से युवतियों को बेहोश कर उनके साथ घिनौना काण्ड किया जाता है, इसके ज्यादा सेवन से व्यक्ति पागल भी हो सकता है और उसकी याददाश्त भी खत्म हो सकती है। वहीँ राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट पुलिस ने सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के एक संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का बड़ा खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस नेटवर्क का संचालन दिल्ली से किया जा रहा था, जबकि रायपुर में लोकल स्तर पर सप्लाई चेन सक्रिय थी।
ड्रग्स सिंडिकेट की जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी डेड ड्रॉप सिस्टम से ग्राहकों तक ड्रग्स सप्लाई कर रहे थे। इस सिस्टम में ड्रग्स को सुनसान स्थानों पर रखकर उसकी लोकेशन और वीडियो ग्राहकों को भेजा जाता था, जिससे पेडलर और ग्राहक के बीच डायरेक्ट कनेक्शन न हो सके। सप्लाई नेटवर्क में कोरियर और रैपिडो राइडर्स भी हिस्सा थे। वहीं पेमेंट के लिए विभिन्न बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था। इस तरह से ये लोग नशे का समाना खपाते थे।
राष्ट्रीय राजधानी से हो रहा सिंडिकेट ऑपरेट :
जानकारी के मुताबिक, इस ड्रग्स सिंडिकेट का मास्टरमाइंड महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा दिल्ली में रहकर पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। दोनों साल 2024 में ड्रग्स मामले में जेल भी जा चुके हैं। इनके ही निर्देश पर रायपुर निवासी कुणाल मंगतानी कोरियर से ड्रग्स प्राप्त करता था, जबकि सौरभ यादव, शुभम राठौर और सौरभ डोंगरे रैपिडो राइडर्स के माध्यम से सप्लाई करते थे। जिससे इनका माल तस्करी होता था।
ऐसे गिरफ्त में आया ड्रग्स गैंग :
एसीसीयू को सूचना मिली थी कि शहर में रैपिडो राइडर्स के जरिए एमडीएमए ड्रग्स की आपूर्ति की जा रही है। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और निगरानी के आधार पर 29 मार्च को तेलीबांधा क्षेत्र से तीन आरोपियों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि दिल्ली में स्थित मास्टरमाइंड को नोटिस देकर रायपुर बुलाया गया और बाद में विधिवत गिरफ्तारी की गई है। मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
इस पूरी कार्यवाही में 48.03 ग्राम एमडीएमए (कीमत लगभग 7 लाख), 8 पार्टी पिल्स, 9 मोबाइल फोन, बाइक, ड्रग्स सप्लाई में इस्तेमाल कोरियर बॉक्स बरामद किया गया है। पुलिस ने इनके कार्य करने के तरीके को लेकर काफी जाँच पड़ताल की है।
गिरफ्तार आरोपी :
- कुणाल मंगतानी पिता संतोष मंगतानी उम्र 23 वर्ष निवासी श्रद्धा आश्रम के पास काशीराम नगर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।
- सौरभ डोंगरे पिता संजय डोंगरे उम्र 29 वर्ष निवासी चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
- शुभम राठौर पिता ईश्वर प्रसाद राठौर उम्र 31 वर्ष निवासी कृष्णा नगर शर्मा अस्पताल के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
- सौरभ यादव पिता परमानंद यादव उम्र 21 वर्ष निवासी खमतराई पुलिस कालोनी थाना खमतराई जिला रायपुर।
- महेश खड़का पिता पिता हीरासिंग खड़का उम्र 28 साल निवासी सी-06 पंचशील विहार अपर ग्राउण्ड फ्लोर शेख सराई साउथ दिल्ली।
- कुसुम हिन्दुजा पिता स्व. भागचंद हिन्दुजा उम्र 25 साल निवासी एल.आई.जी. 40 अवंति विहार शंकर नगर थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।



