शराब प्रेमियों के लिये खास खबर : महंगी विदेशी शराब हुई सस्ती, बियर के दाम बढ़े।

रायपुर : गलत नहीं आप सही पढ़ रहे है, विदेशी शराब के दामों में कमी हो गई है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों के लिये यह बड़ी खबर है। राज्य के आबकारी विभाग ने नई मूल्य तालिका जारी कर दी है, जिसमें उच्च श्रृंखला की विदेशी शराब की कीमतों में राहत दी गई है, वहीं बियर और कुछ अन्य ब्रांड्स के दाम बढ़ाए गए हैं।

नई दरों के अनुसार, महंगी विदेशी शराब (इम्पोर्टेड/प्रीमियम ब्रांड्स) की कीमतों में 1000 रुपए तक की कमी की गई है। इससे प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा। सरकार के इस फैसले को शराब बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और उपभोक्ताओं को राहत देने के तौर पर देखा जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर, बियर और कुछ मिड-रेंज ब्रांड्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है। इससे आम उपभोक्ताओं पर थोड़ा अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। सबसे अहम बात यह है कि देशी शराब (देशी मदिरा) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले साल की तरह ही इस साल भी देशी शराब पुराने दाम पर ही उपलब्ध रहेगी। आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद नई दरें पूरे राज्य में लागू हो गई हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव का असर शराब की बिक्री और राजस्व दोनों पर देखने को मिलेगा। इससे अब शराब प्रेमियों की आर्थिक बचत होगी।

शराब के नए और पुराने रेट

ब्रांडपुराना रेट (₹)नया रेट (₹)
आइकॉन प्रीमियम व्हिस्की (750ML)440480
गोवा स्पेशल (180ML)110120
ऑफिसर्स चॉइस प्रेस्टिज (750ML)580640
मैकडॉवेल्स नं. 1 (750ML)700760
रॉयल स्टैग (750ML)780840
ब्लेंडर्स प्राइड (750ML)11501240
जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल (750ML)38004110

बीयर

ब्रांडपुराना रेट (₹)नया रेट (₹)
किंगफिशर स्ट्रॉन्ग (650ML)180200
बडवाइजर मैग्नम (650ML)220240
हेवर्ड्स 5000 (650ML)190210
कोरोना (330ML)160180

वाइन और रेडी टू ड्रिंक

ब्रांडपुराना रेट (₹)नया रेट (₹)
सुला ब्रूट (750ML)12001320
बकार्डी ब्रीजर (275ML)100120