पति ने पत्नी को निर्वस्त्र करवाकर ससुर के साथ कमरे में किया बंद, नग्न शरीर पर ससुर ने मली राख, सामने आया मर्यादाहीन चौंकाने वाला मामला।

कानपुर (उ.प्र.) : कई बार चौंकाने वाले आपराधिक मामले सामने आते रहते है, जो हैरान भी करते है और परेशान भी करते है. ऐसे ही कानपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां नई नवेली बहू के साथ शादी के बाद तंत्र-मंत्र के नाम पर शर्मसार करने वाला कृत्य किया गया है। सास ने बहू को पूरे परिवार के साथ निर्वस्त्र कराकर पूजा करवाई और. सबसे बड़ी बात इस कृत्य में पत्नी का साथ देने के बजाय पति ने भी घरवालों के हां में हां मिलाई। वहीं फिर जब बहू ने इसका विरोध किया तो ससुर समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने उससे मारपीट भी की। महिला ने पुलिस से इस मामले में शिकायत की है, अब पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी सामने आई है कि लड़की की शादी 2 साल पहले हुई थी। जिसमें पिता ने 5 करोड़ का दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के बाद ही बेटी के साथ जो शर्मनाक हरकत हुई उसके साथ-साथ उसको मारा पीटा गया। इसके साथ ही ससुर ने मर्यादा की सीमायें भी पार की और पति ने कोई सहायता न करके अपनी मां और पिता का ही साथ दिया। इससे मजबूर होकर लड़की ने कानपुर में अपने ससुराल जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती इस घटना से काफी पीड़ित हुई है। यह मामला हाईप्रोफाइल होने से पुलिस भी लम्बे समय से समझौता करवाती रही है।

मामले में जब कोई समझौता नहीं हुआ तो पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी। मामले में खास बात यह है कि पति का परिवार एक बड़े नेता का नजदीकी रिश्तेदार भी है। कानपुर में सचेंडी इलाके के रहने वाले एक संपन्न परिवार के पिता ने अपनी बेटी का विवाह 6 मार्च 2024 को पांडू नगर के रहने वाले कौतुक मिश्रा के साथ किया गया था। कौतुक के पिता विनीत मिश्रा और बाबा बब्बू मिश्रा कानपुर शहर के प्रतिष्ठित सर्राफा कारोबारी हैं और चौक में उनकी बड़ी दुकान भी है। वे बड़े कारोबारी जाने जाते है।

पूजा से पहले ससुर ने निर्वस्त्र कर लगाई राख :

पीड़ित लड़की कौतुक मिश्रा की पत्नी ने कानपुर के महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि शादी के बाद जब वह ससुराल गई तो वहां पर उसकी सास ने आधी रात को 12 के बाद अपने घर में तंत्र-मंत्र की पूजा शुरू की। उसने कहा कि मेरे घर में तंत्र-मंत्र की पूजा द्वारा ही सारी संपत्ति आई है। मैं कोलकाता की रहने वाली हूं और अक्सर कोलकाता में तंत्र-मंत्र की पूजा के लिए जाती रहती हूं। इस पूजा में तुम्हें भी आधी रात को शामिल होना है, जिसको लेकर दबाव डाला गया।

हालांकि इसके लिए सभी लोग कपड़े उतार कर निर्वस्त्र होकर पूजा में शामिल होते हैं। ऐसे में तुम्हें भी अपने कपड़े उतार कर शामिल होना है। वहीँ शिकायतकर्ता के मुताबिक कहा गया कि मेरे परिवार में ऐसा कभी नहीं हुआ था। ऐसे में मैंने इसका विरोध किया तो पति और ससुर ने जबरन मेरे कपड़े उतार कर मुझे निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद पति ने मुझे अपने पिता के साथ कमरे में बंद कर दिया। जहां पिता ने बगैर कपड़े के शरीर में राख लगाते हुए मर्यादा की सीमा पार की। इसके बाद सभी के साथ मुझे नग्न होकर पूजा में बैठाया गया था।

जब मैंने इसका विरोध किया तो इस दौरान मुझे मारा पीटा भी गया। मैं इस शर्मनाक घटना से कई दिनों तक उबर नहीं पाई। इसके बाद फिर मुझे जब पूजा के लिए मजबूर किया गया तो मैंने अपनी मां को पूरा बात बताई। जिसके बाद मेरा भाई मुझे घर बुला ले गया, जिसके बाद फिर इन लोगों ने मुझ पर दबाव बनाया कि हमें दो करोड़ और एक किलो सोना भी चाहिये। मेरे पिता ने शादी में 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। जिसके लिए कर्ज भी लिया था। लेकिन मुझे इस परिवार में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इस तरह महिला को अलग – अलग तरीके से प्रताड़ित किया गया।

महिला ने आगे बताया कि इसके बाद मेरे पिता ने पुलिस में रिपोर्ट की तो पुलिस ने इस परिवार के रसूख के आगे हम लोगों से समझौता करने की कोशिश की। मेरे पति के परिवार का कहना है हमारे बाबा एक बड़े नेता के समधी लगते हैं। इसलिए हमारा कुछ नहीं हो पायेगा। पुलिस भी कई महीनों तक उनके दबाव में रही और समझौता कराने की कोशिश करती रही। लेकिन वो लोग नहीं माने और कहने लगे की हम लोगों के यहां जैसा होता आया है, वही होगा।

पीड़िता के अनुसार, उसके ससुराल में अंधविश्वास का ऐसा जाल बुना गया था कि आधी रात को तांत्रिकों के इशारे पर खौफनाक अनुष्ठान होते थे। चौंकाने वाली बात यह है कि तांत्रिक वीडियो कॉल के माध्यम से निर्देश देता था और बहू को आदेश दिया जाता था कि वह ‘निर्वस्त्र’ होकर पूजा में शामिल हो। जब भी उसने इस घिनौनी मांग को ठुकराया, उसके साथ मारपीट की गई और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

पीड़िता ने बताया कि उसका ससुराल पक्ष खुद को एक पूर्व प्रधानमंत्री का बेहद करीबी बताता है। इसी रसूख का डर दिखाकर बहू को चुप रहने और पुलिस के पास न जाने का दबाव बनाया गया। पीड़िता ने जब मदद के लिए अपने पति की ओर देखा, तो उसने भी हाथ खड़े कर दिए और अपनी पत्नी के बजाय परिवार के इस काले खेल का साथ दिया। शादी में पिता द्वारा करोड़ों खर्च करने के बावजूद, ससुराल वाले लगातार अतिरिक्त दहेज के लिए भी उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

परिवार हर महीने करता था ऐसी पूजा :

आखिर पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर महिला थाने में पति के परिवार के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें 6 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है, वहीँ इस मामले में सास- ससुर, पति कौतुक मिश्रा, बाबा और देवर को भी आरोपी बनाया गया है। लड़की के मुताबिक घर में तंत्र-मंत्र की पूजा के नाम पर सारी मर्यादायें तोड़ी जाती थीं और हर महीने घर में पूजा इसी तरह होती थी। पति का परिवार कोलकाता में भी तंत्र-मंत्र की पूजा करने जाता था। ये सब जोर जबरदस्ती करवाया जाता था।

इस मामले में एसीपी आशुतोष सिंह का कहना है कि लड़की की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसने जो भी आरोप लगाए हैं उसे पर रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। उसी के अनुसार कार्यवाही की जायगी। वहीं जब आजतक इस मामले में ससुराल पक्ष का पक्ष जानने के लिए लिए उनके यहां पहुंचा तो बताया कि वो लोग दुकान बंद करके कहीं बाहर गए हुए हैं।