रायपुर : राजधानी में नशाखोरी और चाकूबाजी आम बात हो गई है, एक सभी आदमी को डर के साय में जीना पड़ रहा है, आये दिन चाकूबाजी की घटनाओं से राजधानीवासी सहमें हुये है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ताजा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसने क्षेत्र में दहशत फैला दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के भाठागांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब आरोपी लक्की साहू ने युवक परमेश्वर साहू पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो इस हमले की बड़ी वजह बना है। वहां कुछ युवक आपस में इकट्ठे बैठे हुये थे, जब उनके बीच विवाद शुरू हुआ।
गाली-गलौच से हुई झगड़े की शुरुआत :
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, आरोपी ने पहले युवक से गाली-गलौच की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया। इस हमले में युवक के पेट और कमर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीँ घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किये जाने की जानकारी मिली है। यह पूरी वहां घटना पास लगे हुये CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है, वहीँ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।



