सलीम वास्तिक पूर्ण स्वस्थ होकर वापस लौटे, अब बात करने लगे है, उ.प्र. पुलिस और सरकार लेकर कहा….।

गाज़ियाबाद (उ.प्र.) : गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में सलीम वास्तविक पर 27 फरवरी 2026 को जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गये थे, डॉक्टरों ने उनके बचने की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन उनका कहना है कि मेरे चाहने वालों की दुआओं ने बचा लिया। सलीम खुद को एक्स मुस्लिम कहते हैं और वे यूट्यूब पर वीडियो भी बनाते हैं। घटना सामने आई थी जिसमें दो हमलावर उनके ऑफिस में घुसे और उन्होंने ब्लेड और तेज धार वाले हथियार से सलीम पर हमला कर दिया था। हमलावरों ने उनके गले और पेट पर कई वार किये, मुख्यरूप से उनके गले को चोटिल करने का प्रयास किया था। सलीम गंभीर रूप से घायल हो गये। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की।

हमलावर दो भाई थे जीशान और गुलफाम। पुलिस ने दोनों को अलग-अलग मुठभेड़ में मार गिराया है। जीशान पहले मुठभेड़ में घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बाद में गुलफाम भी मुठभेड़ में मारा गया। उ.प्र. पुलिस ने बहुत तेजी से काम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सख्त निर्देश दिए थे कि दोषियों को सजा मिले। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और अपराधियों को पकड़ा। इसके साथ ही सलीम की सुरक्षा के लिए भी पुलिस ने दो जवान 24 घंटे के लिए तैनात कर ये है।

अब इस हमले के बाद अस्पताल से ठीक होकर घर लौटने पर सलीम वास्तविक ने अपना पहला इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उ.प्र. सरकार और पुलिस ने ईमानदारी से काम किया और मुझे तुरंत न्याय दिलाया। गलत लोगों को इतनी तेजी से सजा मिली, यह उन्होंने सोचा भी नहीं था। सलीम ने बताया कि दो लोगों के गलत काम से पूरी मुस्लिम कम्युनिटी को बदनाम किया गया है। उन्होंने मुसलमानों की इज्जत और तरक्की की बात भी की, उन्होंने कहा कि मैंने कभी इस्लाम की बुराई नहीं की, बस इतना ही कहना चाहूँगा कि कुरान अल्लाह कि किताब नहीं है।

सलीम ने कहा कि वे मुस्लिम समाज को जिहादी सोच छोड़कर पढ़ाई और प्रगति पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। सलीम वास्तविक ने उ.प्र. पुलिस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने ईमानदारी दिखाई और जल्दी कार्यवाही की, समय पर मेरा इलाज करवाया गया और डॉक्टरों ने भी इलाज में कोई कमी नहीं नहीं की और ना ही कोई लापरवाही बरती। अब सलीम घर पर हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस उनकी सुरक्षा पर नजर रखे हुए है। उनसे मिलने नाजिया इलाही खान भी पहुंची और फिल्म निर्माता अमित जानी भी पहुंचे।