11 साल पहले धर्म की दीवार तोड़कर हिन्दू युवक ने की थी शादी, अब पत्नी ने गला दबाकर ली पति की जान, सामने आया ये खौफनाक मामला….।

गाज़ियाबाद (उ.प्र.) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 11 साल पहले एक हिन्दू युवक और मुस्लिम युवती द्वारा प्रेम करने वाले दंपत्ति का रिश्ता खौफनाक अंत तक पहुंच गया। जानकारी सामने आई है कि पत्नी ने घरेलू विवाद में अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद, आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सामने आया है कि मूल रूप से फर्रुखाबाद के रहने वाले बिजेंद्र की उसकी पत्नी सोनिया उर्फ सोनी ने गला दबाकर हत्या कर दी। सोनिया मुस्लिम धर्म से है और उसने हिंदू बिजेंद्र से शादी की थी। इस हत्याकांड में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, उस पर क़ानूनी कार्यवाही कर रही है।

पति-पत्नी में लंबे समय से चल रहा था विवाद :

जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसकी वजह से दोनों के बीच मारपीट भी होती रहती थी। बीते 31 मार्च की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आवेश में आकर पत्नी ने पति का गला दबा दिया।इसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया था कि महिला भी शराब की आदी थी और विवाद करती रहती थी, फिर विवाद के बाद डंडे के सहारे उसके द्वारा गला दबाकर हत्या की गई। जबकि पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने खुद को पीड़ित बताया और कहा कि पति की मारपीट से परेशान होकर उसने ये कदम उठाया है।

हत्याकांड से दो बच्चे हो गए बेसहारा :

वहीँ उनके परिवार की जानकारी सामने आई है कि करीब 11 साल पहले हुए इस प्रेम विवाह से दंपति के दो बेटे हैं। उनकी उम्र 9 और 6 साल है। इस घटना के बाद दोनों बच्चे बेसहारा हो गये हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीँ मुखबिर की सूचना पर आरोपी महिला को खोड़ा इतवार पुश्ता से गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को जेल भेज दिया गया है।