नाबालिग लड़के को होटल में बुलाकर महिला ने किया घिनौना काम, मामला इस जिले का….।

कवर्धा : आमतौर पर तो सिर्फ यही माना जाता है कि पुरुष ही बलात्कार करते है, लेकिन कई बार ऐसे घिनौने मामले महिलाओं के भी सामने आये है, ऐसे ही कबीरधाम जिले में एक सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने नाबालिग लड़के के साथ अनाचार किया है, उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये है। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।इस पूरे मामले की कार्यवाही सिटी कोतवाली कबीरधाम क्षेत्र के अंतर्गत की गई है।

इस घिनौने मामले में प्रार्थी की शिकायत के पुलिस को की गई है, जिसमें सामने आया है कि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक महिला से उसका परिचय हुआ, जिसके पश्चात बातचीत एवं मुलाकात का क्रम प्रारंभ हुआ एवं दोस्ती हुई। एक अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित भुनेश्वर होटल बुलाया गया, जहां उसे भावनात्मक दबाव एवं मानसिक प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के पश्चात आरोपी ने प्रार्थी को डराया-धमकाया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सका था, वह काफी दिन तक मानसिक रूप से परेशान रहा।

बाद में किसी तरह हिम्मत जुटाकर प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कबीरधाम पुलिस ने बिना विलंब किए अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण में पोक्सो अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस घिनौने काण्ड से बालक मानसिक रूप से परेशान है। उसने बताया है कि महिला ने उसकी साथ कई घिनौनी हरकतें की और धमकाया भी।