मदरसे में मौलाना की बेरहमी, मासूम को पीट-पीटकर कर दिया बुरा हाल, देखें विडियो।

सहारनपुर (उ.प्र.) : जिले के एक मदरसे में मासूम बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है, इस घटना ने मुस्लिम समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि मदरसे में उने मासूम बच्चों के साथ क्या होता है, इस मामले को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने सोशल मीडिया पर इस घटना के खिलाफ विरोध जताया है। यह घटना गंगोह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है जहां एक मासूम लगातार चिल्लाता रहा, लेकिन मौलाना साहब का डंडा रुकने का नाम नहीं ले रहा था, बच्चे को बड़ी बेरहमी से पिता गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर हर हिन्दू और मुस्लिम सभी लोगों को झकझोर गया। मदरसे में बच्चों को शिक्षा देने की जगह प्रताड़ित किये जाने की बात ने सबको भीतर तक हिला दिया है, जिसको लेकर मुस्लिम समाज में काफी आक्रोश पनपा है।

मोहम्मद शादाब खान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि :

मदरसे में एक छोटे तालिबे-इल्म को बेरहमी से पीटने वाले दोनों उस्ताद/टीचर सहारनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए हैं, ठीक है। समस्या सिर्फ़ दो उस्तादों की नहीं है, समस्या उस सोच की है, जिसने बच्चों पर हाथ उठाने को इस्लाह, तरबियत और तालीम का हिस्सा बना रखा है। आज स्कूलों में पहले जैसी स्थिति बहुत हद तक बदल चुकी है, वहाँ समाज ने सवाल पूछे, कानून ने हस्तक्षेप किया, सिस्टम पर दबाव बना, और धीरे-धीरे बच्चों पर हाथ उठाने की मानसिकता को चुनौती मिली। लेकिन मदरसों के मामले में हम अब भी अक्सर सवाल पूछने से डरते हैं, क्योंकि हमें बच्चों की सुरक्षा से ज़्यादा इदारों की बदनामी की चिंता रहती है। अगर वह वीडियो सामने न आता, तो शायद वही होता जो अक्सर होता है, बच्चा चुप, उस्ताद बेख़ौफ़, परिवार खामोश और समाज तरबियत का लेक्चर देता हुआ आगे बढ़ जाता, यही हमारी सबसे बड़ी सामूहिक नाकामी है।

वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे पर दबाव और अत्याचार किए जा रहे हैं. दो लोग लगातार मारते रहे और तीसरा व्यक्ति इसे मोबाइल में रिकॉर्ड करता रहा. स्थानीय लोग इस घटना के बाद पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

वायरल हुआ बच्चे से क्रूरता का वीडियो :

वीडियो में एक तीसरा व्यक्ति भी दिख रहा है, जो इस पूरी घटना को मोबाईल में रिकॉर्ड कर रहा होता है। वायरल वीडियो में न केवल बच्चे के साथ क्रूरता की गई, बल्कि उसकी पिटाई को भी कैमरे में कैद किया गया। इस वायरल वीडियो शिक्षा संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी से जुड़े मामलों पर भी गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी दो मदरसा शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी तरफ, वायरल वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। आम लोगों ने इसको लेकर खासी नाराजगी जताई है।