बरेली (उ.प्र.) : जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहाँ भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मौलाना ने बाजार आये हुये एक युवक और युवती को रोककर उनके साथ जबरदस्ती गाली-गलौज की और युवक के साथ ही उसने युवती पर हाथ उठाने की कोशिश भी की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी मौलाना को सलाखों के पीछे भेज दिया है। सांप्रदायिक मामलों के चलते ऐसे विवाद कई बार सुर्ख़ियों में बने है।
बीच चौराहे पर मौलाना की गुंडागर्दी :
यह मामला बरेली के नैनीताल हाईवे स्थित जादापुर गांव के पास का है। यहां अनिल नाम का एक युवक अपनी एक परिचित मुस्लिम युवती के साथ एक्टिवा पर बाजार में सामान खरीदने गया हुआ था, जहाँ युवती बुर्के में थी जिसे देखकर वहां मौजूद मौलाना शोएब भड़क गया और मौलाना को यह बर्दाश्त नहीं हुआ कि मुस्लिम समाज की लड़की किसी दूसरे धर्म के युवक के साथ घूम रही है, उइसके बाद गुस्से में उसने बीच सड़क पर उन्हें रोका और लड़की को डांटते हुए विवाद शुरू कर दिया और बीच सड़क पर बवाल खड़ा कर दिया।
पुलिस की सख्ती देख गिड़गिड़ाने लगा मौलाना :
वहीँ इस घटना का किसी ने विडियो भी बना दिया, जिसके बाद वायरल वीडियो और पुलिस जांच में इस घटना की पूरी हकीकत सामने आई है। मौलाना शोएब ने न केवल अनिल और युवती के साथ बदतमीजी की बल्कि उन पर हाथ उठाने का प्रयास भी किया। वहीँ अनिल की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मुकद्दमा भी दर्ज किया गया, फिर जैसे ही पुलिस ने मौलाना शोएब को हिरासत में लिया उसके तेवर ठंडे पड़ गये। जो मौलाना सड़क पर युवती को डरा रहा था वह थाने में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा और माफी मांगने लगा कि ‘ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।’ इस मामले में सोशल मीडिया प्रतोग्कर्ताओं ने कहा कि की किसी भी आधार पर आप किसी को किसी के साथ घुमने से नहीं रोक सकते, माता-पिता थोड़ा बहुत दखलअंदाजी कर सकते है, बाकी किसी का कोई हक नहीं है।
माहौल बिगाड़ने की साजिश :
इस मामले में पुलिस का मानना है कि मौलाना इस घटना का वीडियो बनाकर क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ना चाहता था और एक मुस्लिम समुदाय की युवतियों में डर का माहौल पैदा करना चाहता था, जिससे वो हिन्दुओं के साथ दोस्ती अथवा किसी प्रकार का कोई सम्बन्ध ना रखें। बरेली पुलिस के अनुसार, वादी अनिल की शिकायत पर आरोपी शोएब के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। वायरल वीडियो में दिख रहे अन्य अज्ञात व्यक्तियों की भी शिनाख्त की जा रही है और जल्द ही उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी। वहीँ पुलिस ने किसी भी प्रकार का कानून तोड़ने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है।



