7 वर्षीय मासूम बालक को पड़ोसी ले गया घिनौना काम करने सुनसान जगह, फिर दिया खौफनाक घटना को अंजाम।

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली थाना पुलिस ने सात वर्षीय बालक के मौत की गुत्थी को सुलझा लिया है। पड़ोसी युवक गलत नियत से उसे लेकर गया था। फिर मामला खुलने के डर से पत्थर से वार कर जान ले ली। फिर शव को कुए में फेंक दिया। अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि नशे की हालत में वह तालाब पहुंचा था। वहां नहाते हुए बालक को देखकर उसकी नीयत खराब हो गई थी और फिर वह उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। जब वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका, तो पकड़े जाने के डर से उसने पत्थर से सिर पर वार कर बालक की हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया, जिसके बाद पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से  जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 7 वर्षीय आयान खुरसेंगा 2 अप्रैल की दोपहर दोस्तों के साथ नहाने तालाब गया था। उसके दोस्त तो घर लौट गए, लेकिन आयान घर नहीं पहुंचा था। वहीँ नशे में धुत्त युवक बुरी नियत से बालक को अपने साथ ले गया था। उसने मंसूबे में कामयाब नहीं होने और पोल खुलने के भय से बालक के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। उसकी मौत के बाद शव को कुएं में फेंक दिया था।

टीआई ने दी मामले की जानकारी :

इस मामले को लेकर पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि, 7 साल के बच्चे की लाश कुएं में मिली थी। इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी युवक ने घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है।