कवर्धा : वर्तमान में अतिरिक्त वैवाहिक प्रेम-प्रसंग के मामले लगातार सामने आ रहे है, ये सिर्फ नीचले तबके तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सभ्य और संभ्रांत परिवारों में भी ऐसे मामले सामने आ रहे है, लेकिन सुर्ख़ियों में सिर्फ नीचले तबके के मामले सामने आ रहे है। वहीँ सामने आया मामला है जहाँ कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोकनी में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला आपसी विवाद और मारपीट से जुड़ा हुआ बताया गया है, जिसमें गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीँ महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह मामला अवैध संबंध और आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसमें घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
22 साल की महिला की मौत :
पुलिस के मुताबिक सोनकली बैगा (22 वर्ष) को पति जेठूराम बैगा ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया था, जहां 27 अप्रैल 2026 को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई, वहीँ प्रारंभिक सूचना के आधार पर थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज की गई, जबकि यह घटना स्थल कुकदूर थाना क्षेत्र में होने के कारण वहां मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है। इस मामले की जांच में सामने आया है कि मृतिका का पड़ोसी अर्जुन बैगा के साथ कथित अवैध संबंध था। वहीँ 21 अप्रैल 2026 को अर्जुन बैगा की पत्नी मंदाकिनी बैगा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और इसी दौरान आवेश में आकर मंदाकिनी बैगा ने बांस के डंडे से सोनकली बैगा की पिटाई कर दी, जिसके बवाल काफी बढ़ गया।
बेरहमी से की गई पिटाई में गई जान :
आरोपी महिला की पिटाई से सोनकली को गंभीर चोट आई थी, जिससे वो काफी पीड़ित थी, इस घटना के बाद घायल सोनकली अपने घर पहुंची, जहां परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी मंदाकिनी बैगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया और फिर पुलिस ने आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।



