रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो सालियों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। रायपुर में 2 सालियों का मर्डर करने वाले जीजा का नया वीडियो सामने आया है। आरोपी ससुराल में फायरिंग के बाद मोवा स्थित अपोलो मेडिकल स्टोर पहुंचा। जहां उसने एक कस्टमर को गन दिखाकर चाबी मांगी और स्टोर में गोली भी चलाई। हालांकि इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
आरोपी जीजा जीतेंद्र वर्मा ने वारदात को अंजाम देने के बाद जमकर उत्पात मचाया था। उसने मेडिकल स्टोर में घुसकर संचालक पर पिस्टल तानकर फायरिंग की थी। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जो अब सामने आया है। यह पूरा मामला मोवा थाना क्षेत्र का है। वहीँ यह विडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जाँच की बात कही है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मोवा में रहने वाले आरोपी जितेंद्र वर्मा की शादी 2020 में मोवा में रहने वाली ज्योति वर्मा उर्फ खिलेश्वरी के साथ हुई थी। दोनों के बीच विवाद के बाद खिलेश्वरी 20-25 दिन से अपने मायके में रह रही थी। 5 मई की रात साढ़े 10 बजे आरोपी अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी-बच्चों से मिलने की बात कही, तो उसकी साली गितांजली उर्फ जया ने उसे सुबह आने की बात कह दी, जिससे वो नाराज हो गया और उसपर लायसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
सालियों की हत्या के आरोप में जीजा गिरफ्तार :
फिर इस घटना के बाद जब आरोपी की छोटी साली दुर्गेश्वरी घर से बाहर आई, तो उसने उसको भी गोली मार दी, वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना में गितांजली और दुर्गेश्वरी दोनों की मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से पिस्टल जब्त किया था।
घटना के बाद आरोपी ने मेडिकल स्टोर में की फायरिंग :
अब इस घटना से जुड़ा एक बड़ा अपडेट आया है। आरोपी जीतेंद्र वर्मा ने वारदात को अंजाम देने के बाद जमकर उत्पात मचाया था। उसने पास के मेडिकल स्टोर में घुसकर संचालक पर पिस्टल तानकर फायरिंग की थी। इस फायरिंग में मेडिकल संचालक की जान बाल-बाल बची। ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब सामने आया है। अब इसको लेकर पुलिस कार्यवाही कर रही है,, आरोपी ने पहले ही घटना को अंजाम देने के बाद आत्मसमर्पण कर दिया था। उसका आरोप था ससुराल पक्ष उसे बच्चों से मिलने नहीं दे रहा था, जिसके कारण यह घटना हो गई।



