चंगाई सभाओं को लेकर खड़ा हुआ बवाल, भड़के हिन्दू संगठन, सामने आया ये मामला….।

धमतरी : राज्य में धर्मान्तरण के मामला बढ़ते ही जा रहे है, वहीँ ये बवाल लगातार बढ़ रहे है, ऐसे ही शहर में रविवार को हिंदू जागरण मंच ने अलग-अलग वार्डों में चली रही कथित चंगाई सभाओं में पहुंचकर विरोध किया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं और सभा संचालकों के बीच जमकर बहस और नोकझोंक भी देखने को मिली। इस मामले में हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि बिना प्रशासनिक अनुमति और धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के नियमों का पालन किये बिना चंगाई सभाओं का आयोजन किया जा रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रहा है।

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में कई जगहों पर चल रही चंगाई सभाओं में पहुंचकर विरोध जताया है, इसके साथ ही मामला है, जिसमें कानून के तहत धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों में निर्धारित प्रक्रिया और सूचना देना अनिवार्य है, लेकिन इसका कई स्थानों में इसका पालन नहीं किया जा रहा है।

चंगाई सभा में बड़ी संख्या में हिंदू शामिल :

संगठन का आरोप है कि इन सभाओं में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हो रहे हैं। वह खुद को मूल धर्म में बताते हुए भी चंगाई सभा से जुड़े हुये हैं। हिंदू जागरण मंच ने इसे कानून के उल्लंघन की स्थिति बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की मांग की है। वहीं विरोध के दौरान कुछ स्थानों पर चंगाई सभा संचालकों और हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और नोकझोंक भी हुई, जिससे मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना रहा। ऐसे मामलों को लेकर हिंदूवादी संगठन ने कड़ी चेतावनी दी है कि ऐसे कृत्य बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे।

संगठन ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि लगातार शिकायतों के बावजूद इस तरह की सभाओं पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही, जिससे ऐसे आयोजन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीँ ऐसे मामलों को लेकर इधर पुलिस का कहना है कि सूची मंगाई गई है। अवैध तरीके से चंगाई सभा आयोजित करने वालों पर कार्यवाही की जायेगी। ऐसे मामले स्थानीय लोगों के लिये परेशानी खड़ी करने वाले है, जो धर्मान्तरण को बढ़ावा दे रहे है।