ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का पैनल बेचने वाला गिरफ्तार, सामने आई ये जानकारी….।

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में आये दिन सट्टेबाज पकड़ में आ रहे है, ऐसे रायपुर में दो सट्टेबाजों को बेटिंग साईट का पैनल और लिंक बेचने के आरोप में रामसागरपारा के लोकेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के मोबाईल फोन और बैंक खातों की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक लोकेश बड़ा बुकी है, जो कई जिलों में क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़ा हुआ है।इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, कबीरनगर पुलिस ने कोटा में आकाश टांडी और मोहम्मद आरिफ को सट्टेबाजी मामले में गिरफ्तार किया था। उन दोनों की गिरफ्तारी के बाद से लोकेश फरार चल रहा था, जिसे अब पकड़ लिया गया है। 

एसीपी आजाद चौक ईशु अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि आरोपी लोकेश अग्रवाल की गिरफ्तारी से ऑनलाईन सट्टे के सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। आरोपी मास्टर पैनल संचालक है. 14 अप्रैल को कबीरनगर पुलिस ने आकाश टांडी 31 वर्ष मस्जिद के पास कोटा और मोहम्मद आरिफ 50 वर्ष कोटेश्वर नगर कोटा को परमानंद नगर रेलवे ट्रैक के पास से गिरफ्तार किया था। वहीँ फिर इनके कब्जे से 4 स्मार्ट फोन और करीब 5 लाख रूपये नगद जब्त किये गये थे। जिसके बाद दोनों से पूछताछ और मोबाईल के फोरेंसिक विश्लेषण से पता चला कि ये लोकेश अग्रवाल से आईडी लेकर काम करते थे। हालांकि दोनों आरोपियों के गिरफ्तार होते ही लोकेश अग्रवाल फरार हो गया था।

अब आरोपी से जब्त दो सेलफोन की जांच में कई राज खुलने की उम्मीद है, जिसके बाद आगे की कार्यवाही भी की जायेगी। वहीँ आरोपियों ने बताया है कि आरोपी ऑल पैनल 777 सहित कई बेटिंग वेबसाईट्स का मास्टर पैनल चला रहा था। मटका सट्टा के लोग, संचालन में भी हाथ पाया गया है। रायपुर और आसपास के जिलों में उसका बड़ा नेटवर्क होने के सुराग मिले हैं. हर दिन लाखों का अवैध लेनदेन होता रहा है। संदिग्ध नगद राशि के लेनदेन वाले बैंक खातों की जांच कर रहे हैं। सट्टेबाजी कई युवा लगातार बर्बाद हो रहे है और आत्महत्या को मजबूर हो रहे है।