दुर्ग/भिलाई : राज्य के स्थानीय युवा लगातार नशे की गिरफ्त में आ रहे है, युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, वहीँ छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिक्री करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने 15 लाख रुपये के अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। यह पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला?
ये लोग लगातार झारखंड से गांजा लाकर दुर्ग और आसपास के क्षेत्र में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस को जब इसकी भनक लगी, तो उन्होंन इसकी जांच शुरु की गई। इस मामले में दो आरोपी सुरेंद्र उर्फ सुंदर साहू और राजकेश्वर साहू सहित अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने 12 मई को NDPS एक्ट के तहत आरोपी सुरेंद्र उर्फ सुंदर साहू और राजकेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अन्य आरोपियों की तलाश शुरु :
पुलिस ने कार्यवाही करते हुये दोनों आरोपियों के कब्जे से 15 लाख रुपये का अफीम बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी झारखंड के गुमला के रहने वाले हैं और झारखंड से गांजा लाकर दुर्ग सहित आसपास के इलाके में इसकी सप्लाई करते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ दो गिरफ्तार :
इससे पहले भी दुर्ग की थाना भिलाई नगर पुलिस ने 4 अप्रैल को प्रदेश में पहली बार हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 2 किलो गांजा के साथ ही 2.3 हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया था। साधारण गांजे की तुलना में हाइड्रोपोनिक गांजा हाई टीएचसी के कारण अधिक नशीला होता है। वहीँ आपको बता दें कि स्थानीय युवा नशे की गिरफ्त में आकर विभिन्न अपराधों को अंजाम दे रहे है, जिससे चाकूबाजी, हत्या, बलात्कार जैसे मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है, राज्य के हर शहर हर गली में सस्ते नशे के रूप में गांजा हर जगह उपलब्ध है।



