सुशासन तिहार के दौरान शिविर में ग्रामीणों ने शराब दुकान खोलने दिया आवेदन, जहाँ दुकानों का विरोध हो रहा है, वहीं खोलने की मांग।

तखतपुर : जहाँ शराब को लेकर राज्य में लम्बे समय से मांग चल रही है, वहीँ हर घर परिवार शराब के कारण बर्बाद हो रहे है, राज्य का नाम शराबियों के कारण खराब हो रहा है, कई दुकानों को बंद करने की मांग हो रही है, लगातार शराब दुकानों का विरोध हो रहा है, ऐसे में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, लोगों की समस्याओं का समाधान करने साय सरकार सुशासन तिहार मना रही है। इस दौरान तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदी में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन तिहार शिविर में ग्रामीणों ने क्षेत्र में शासकीय देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान खोलने की मांग उठाई। ग्राम पंचायत सोनबंधा के सरपंच प्रतिनिधि विवेकानंद दिवाकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में आवेदन सौंपकर शासन से जल्द पहल करने की गुहार लगाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से शराब की अवैध बिक्री खुलेआम हो रही है, जिससे ग्रामीणों को शराब महंगी दरों में खरीदनी पड़ रही है। खासकर कच्ची महुआ शराब का निर्माण और बिक्री धड़ल्ले से जारी है, जिसमें शराब तस्करों द्वारा केमिकल का उपयोग किए जाने की आशंका जताई गई है, जो कि खतरे से खाली नहीं है। वहीँ ग्रामीणों के अनुसार ऐसी अवैध शराब के सेवन से लोगों की सेहत पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं।

शराब खरीदने के लिए जाना पड़ता है 15 किलोमीटर दूर :

इसको लेकर सरपंच प्रतिनिधि विवेकानंद दिवाकर ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को शराब खरीदने के लिए 10 से 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि यदि क्षेत्र में शासकीय शराब दुकान खोली जाती है तो लोगों को शासन द्वारा तय मानकों के अनुरूप शराब उपलब्ध हो सकेगी और अवैध कारोबार पर भी रोक लगाई जा सकेगी। ग्रामीणों ने सुशासन तिहार शिविर के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की परिस्थितियों को देखते हुए हरदी में जल्द शासकीय देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान खोलने की स्वीकृति प्रदान की जाये। स्थानीय वासी शराब खरीदने के लिये काफी परेशान होते रहते है, मेहनतकश मजदूरों कल इए शराब की महती आवश्यकता है, अतः उक्त मांग को जल्द माना जाये आर क्षेत्र में शराब की दुकान जल्द खोली जाये।