समाजसेवी भरत बजाज की पोती अदिति बजाज ने 12 वीं कक्षा में हासिल की बड़ी सफलता, बताया अपना महत्वपूर्ण उद्देश्य।

रायपुर : कहते है कोई बड़ा मुकाम पाना इतना आसान नहीं होता, उसके लिये कड़ी मेहनत करनी होती है और घर परिवार की मेहनत और सहयोग भी लगता है, ऐसे में किसी की सफलता सिर्फ उसकी निजी सफलता नहीं होती, बल्कि उसके पूरे परिवार की सफलता होती है, और उसके लिये जितना कड़ी मेहनत एक छात्र-छात्रा को करनी पड़ती है, उतनी ही मेहनत उनके परिजनों को भी करनी पड़ती है। ऐसे ही राजधानी के मेडिकल व्यवसायी और जाने-माने समाजसेवी भारत बजाज की पोती DPS स्कूल की छात्रा अदिति बजाज ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93.8% अंक अर्जित करके अपने माता-पिता, परिवार और पूरे सिंधी समाज का नाम रोशन किया है।

अदिति की इस उपलब्धि पर परिजन काफी भावुक हो गये जब उन्हें सभी रिश्तेदारों और समाजसेवियों ने बधाइयाँ देनी शुरू की। बेटी की इस शानदार उपलब्धि पर माँ साक्षी बजाज भावुकता से भरी नजर आईं और उनकी आँखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। पिता रवि बजाज ने भी बेटी की मेहनत और सफलता पर काफी ख़ुशी जताई। अदिति के भाई आदित्य ने भी बहन की इस सफलता को लेकर ख़ुशी व्यक्त की। इसके साथ ही वरिष्ठ समाजसेवी भरत बजाज ने भी अपनी पोती को लेकर कहा उसकी कड़ी मेहनत से उनके परिवार का नाम ऊँचा हुआ है।

अपनी उपलब्धि पर अदिति बजाज ने कहा :

अपनी इस उपलब्धि पर अदिति बजाज ने कहा कि उन्होंने वर्षभर अपनी पढ़ाई का समय निर्धारित करके नियमित रूप से अनुशासन बनाकर लगातार पढ़ाई की, जिससे वर्ष के अंत में उनके उपर इकठ्ठा भार ना पड़े। उन्होंने अपने नियम बनाये और पूरे अनुशासन से उनका समय पर पालन किया, जिसमें उनके परिवार का उनको भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने बताया की उनकी सफलता के पीछे जितनी मेहनत उनकी रही है, उतनी ही उनके परिजनों ने भी की है। परिवार के सहयोग के बिना आप अपने उद्देश्य पर एकाग्रता से कोई भी कार्य नहीं कर सकते। उन्होंने आगे बताया कि वह आगे चलकर सायकोलोजिस्ट बनना चाहती है।

उन्होंने सायकोलोजिस्ट बनने के उद्देश्य के बारे में बताया कि वह लोगों के व्यवहार को समझना चाहती है, उनकी पीढ़ाओं को समझना चाहती है, वो क्या सोचते है और क्यूँ परेशान हो जाते है, उनके व्यवहार को समझकर उनकी मदद करना चाहती हूँ, मुझे लोगों की मदद करना और उनका समझना बहुत अच्छा लगता है।

समाजसेवी भरत बजाज ने जताई ख़ुशी :

समाजसेवी भरत बजाज भी खुद समाज सेवा से जुड़े हुये है, वो भी हमेशा जरुरतमंदों की मदद करने के लिये हर समय तैयार रहते है, उन्होंने हमेशा जरूरत मंद लोगों की हर संभव मदद की है, इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोती अदिति की इस उपलब्धि पर काफी ख़ुशी जताई और उन्हें शुभकामनायें भी और अदिति की मानव सेवा की विचारधारा को लेकर उन्होंने गर्व भी जताया, जिसके लिये उनकी पोती अदिति ने अपनी पढ़ाई का उद्देश्य बताया। भारत बजाज के दवा कारोबारी है, और समाज सेवा में काफी सक्रिय रहते है, वे मेडीसेल्स फार्मा के चेयरपर्सन है।