निर्माणाधीन मकान से बड़ी मात्रा में सामानों की चोरी का खुलासा, कबाड़ी आसिफ खान सहित तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

रायपुर : राजधानी में लूटपाट, चोरी, छिना झपटी के मामले बहुत बढ़ गये है, अधिकांश चोरी का माल कबाड़ी खरीदते है, ऐसे में उन्हें भी पुलिस की कार्यवाही का शिकार होना पड़ता है, वहीँ नाबालिग नशे के सामान जुटाने के लिये चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। ऐसे ही टिकरापारा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से बिजली वायर और मशीनों की चोरी करने वाले दो नाबालिग समेत एक कबाड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 82 हजार रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक मठपुरैना स्थित एक निर्माणाधीन मकान से ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन और बड़ी मात्रा में बिजली वायर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सहायता और पूछताछ के आधार पर दो नाबालिग लड़कों की पहचान की गई। इन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली है। वहीँ आरोपियों ने बताया है कि चोरी किया गया सामान एक्टिवा में भरकर शंकर नगर क्षेत्र में ले जाकर गणेश उर्फ आसिफ खान नामक कबाड़ी को बेच दिया था। आसिफ ने वो चोरी का सामान बिना पूछताछ के खरीद लिया था।

ज्सिके बाद पुलिस ने कबाड़ी की दुकान में दबिश देकर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। बरामद सामान में ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन और बिजली वायर शामिल हैं। मामले में कबाड़ी गणेश उर्फ आसिफ खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि दोनों नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा वाहन और चोरी के सामान की बिक्री से मिली रकम भी जब्त की है। यह कार्यवाही टिकरापारा थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई है। पुलिस ने कहा है कि चोरी की वारदातों पर पुलिस लगाम कसने का पूरा प्रयास कर रही है, लोगों की जिम्मेदारी भी है कि वे सचेत रहें।