बिलासपुर : कोनी थाना क्षेत्र के देवनगर वांबे स्थित एक फ्लैट में गोमांस पकाकर खाने की सूचना मिलने पर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया गया, यहाँ इस घटना के बाद माहौल काफी गरम हो गया था।
इस मामले को लेकर कोनी थाना प्रभारी राजश्री दामू कोशले ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फ्लैट में रहने वाला विकास बांधे और उसकी पत्नी रुक्मिणी कथित रूप से गोमांस पकाकर उसका सेवन कर रहे थे। कोनी क्षेत्र के देवनगर स्थित वांबे आवास के एक फ्लैट में गोमांस पकाकर खाने की सूचना मिलने पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ था। इस मामले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख कोनी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों को समझाईश देकर शांत कराया।
पुलिस जब फ्लैट में पहुंची, तब वहां रहने वाले विकास बांधे और उसकी पत्नी रुक्मिणी मौजूद थे। पुलिस के अनुसार दोनों नशे की हालत में थे। आसपास की महिलाओं की मदद से महिला को बाहर निकाला गया और पुलिस वाहन में बैठाया गया। वहीं विकास बांधे को अस्पताल भेजा गया। बताया गया है कि इस मामले की सूचना मिलने के बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और कार्यवाही की मांग करने लगे।
फ्लैट से मांस और पका हुआ सामग्री जब्त :
पुलिस ने फ्लैट की तलाशी के दौरान मांस के टुकड़े और पका हुआ मांस जब्त किया। जांच के लिए नमूनों को भेजा गया है। इधर हिंदू संगठनों के सदस्यों ने पूरे मामले की लिखित शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि दंपत्ति लंबे समय से बाहर से मांस लाकर फ्लैट में सुखाते और उसका सेवन करते थे।
मोहल्ले के लोगों ने पहले भी किया था विरोध :
प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि फ्लैट में रहने वाला दंपती लंबे समय से बाहर से गौ मांस लाकर उसे सुखाता था। पुलिस के मुताबिक वे उसी मांस को पकाकर खाते भी थे। मोहल्ले के लोगों ने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन दंपती की गतिविधियों में कोई बदलाव नहीं आया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने हिंदू संगठन के सदस्यों को सूचना दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मामला सार्वजनिक हुआ और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। इस तरह यह मामला खुल गया। मोहल्ले के लोगों ने कई बार इसका विरोध भी किया था। आरोप है कि विरोध के बावजूद गतिविधियां जारी रहीं, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हिंदू संगठन के सदस्यों को जानकारी देकर पुलिस में शिकायत की।
पूछताछ में सामने आया कोटा क्षेत्र का कनेक्शन :
थाने में पूछताछ के दौरान विकास बांधे और उसकी पत्नी रुक्मिणी ने पुलिस को अहम जानकारी दी। पूछताछ में दंपत्ति ने बताया कि वे गौमांस खाने के आदी हैं और इसके लिए उन्होंने कोटा थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति से संपर्क किया था। इस जानकारी के बाद कोनी पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कोटा क्षेत्र में दबिश दी। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने नरेंद्र अनंत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नरेंद्र ने स्वीकार किया कि उसने ही दम्पत्ति को गोमांस बेचा था।
गोवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज :
पुलिस ने पूरे मामले में गौवंश प्रतिषेध अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल जब्त मांस की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जब्त मांस की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।



