अतिरिक्त वैवाहिक प्रेम प्रसंग मामले में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमी के साथ मिलकर किया चौंकाने वाला कांड।

बिलासपुर : ये ग़लतफ़हमी है कि आपके साथ ऐसे काण्ड नहीं हो सकते, आजकल महिलायें और युवतियां लोगों की सोच के आगे निकल गई है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया हैं जहां एक पत्नि ने अपने प्रेमी व उसके दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है। इस मामले में पहले शक के आधार पर पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की, कड़ी पूछताछ के बाद उसने सारी सच्चाई बता दी। इस घटना के एक सप्ताह के बाद मामले का खुलासा हुआ हैं।  पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पत्नि को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं, प्रेमी व उसके दो साथी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही हैं। यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

इस घटना के करीब एक सप्ताह बाद पुलिस ने इस मामले से खुलासा किया है। पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में पत्नी ने सारी सच्चाई बता दी और अपना अपराध कबूल किया। मामले के अनुसार झारखंड पुलिस एक महिला को साथ लेकर सिरगिट्टी थाने पहुंची थी। महिला के बयान के बाद पुलिस को इस हत्याकांड की जानकारी मिली है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी और उसके दो साथी अभी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।

दरअसल, बीते 18 मई को झारखंड निवासी पूनम लोंमगा (35) अपने पति विनोद लोंमगा (40) को अपने किसी परिचित से पैसे दिलाने के बहाने बिलासपुर लाई। सोची समझी साजिस के तहत सिरगिट्टी स्थित रेलवे ट्रेक के पास ले गये। जहां महिला का प्रेमी सुगर टोपनो अपने दो साथियों के साथ मौजूद था। सभी ने मिलकर विनोद की हत्या कर दी। उसके शव को रेलवे ट्रेक के उस पार पानी से भरे स्थान पर फेंक दिया। पुलिस गिरफ्त में आई महिला ने अपराध कबूलते हुए पुलिस को शव के पास ले गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया हैं।

बीते 18 मई को यह वारदात हुई थी। झारखंड निवासी पूनम लोंमगा (35) अपने पति विनोद लोंमगा (40) को बिलासपुर लाई थी। उसने अपने पति को किसी परिचित से पैसे लेने का बहाना बनाया था। सिरगिट्टी स्थित रेलवे ट्रैक के पास प्रेमी सुगर टोपनो अपने दो साथियों के साथ मौजूद था। सभी ने मिलकर विनोद की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद युवक के शव को रेलवे ट्रैक के उस पार पानी से भरे स्थान पर फेंक दिया गया। गिरफ्तार पत्नी ने पुलिस को शव के पास ले जाकर स्थान दिखाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस मामले में प्रेमी सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आगे की जांच और पूछताछ जारी है।