ड्रोन कैमरे से पकड़ाया घिनौना बलात्कारी रंजीत यादव, 10 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म कर भागा था जंगल में।

बिलासपुर : जिले में 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ घिनौना दुष्कर्म का समाज को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोपी युवक बच्ची को मोटरसाईकिल में बैठाकर घुमाने लेकर गया था और सुनसान खेत में वारदात को अंजाम दिया है। मामले में बालिका के पता ना चलने पर परिजनों ने रातभर तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। जब पीड़िता घर पहुंची तो उसने आपबीती बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपी ने बालिका के साथ घिनौनी हरकत की थी।

इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुये आरोपी रंजीत यादव उर्फ दउआ के खिलाफ 64 BNS और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, पुलिस उसे खोज रही थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा था, फिर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में बेलगहना पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की।

कार्यवाही के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर घने जंगलों की ओर भाग गया था। विस्तृत जंगल होने के कारण पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद ली और आरोपी को चारों तरफ से घेरकर धर दबोच लिया गया। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। यह घटना 23 मई 2026 शाम के समय की बताई गई है।