न्यायधानी में सड़क पर दिया तीन तलाक, मामले में सामने आई चौंकाने वाली बात, पति हुआ फरार, खोजबीन जारी।

बिलासपुर : बिलासपुर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवासी मुस्लिम युवती की 2 साल पहले शहर के युवक से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष और पति द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा, जिससे तंग आकर वह अपने मायके लौट आई और मायके में रहते हुए पीड़िता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था, जिसकी जांच अभी तक जारी है, ऐसा बताया जा रहा है, मामले के अनुसार न्यायधानी बिलासपुर के कुटुंब न्यायालय (फैमिली कोर्ट) परिसर के सामने एक पति द्वारा अपनी ही पत्नी को सरेराह तीन बार ‘तलाक’ बोलकर रिश्ता खत्म करने और जान से मारने की धमकी देने का प्रयास किया था। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर तत्काल एक्शन लेते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम (तीन तलाक कानून) और जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले की रहने वाली पीड़ित युवती का निकाह करीब दो साल पहले हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष और पति द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा, जिससे तंग आकर वह अपने मायके लौट आई। मायके में रहते हुए पीड़िता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। इसके साथ ही अब महिला ने अपने गुजारे के लिए भरण-पोषण की मांग करते हुए अदालत की शरण ली हुई है। इसी सिलसिले में सोमवार को कुटुंब न्यायालय में मामले की पेशी मुकर्रर थी, जहाँ पीड़िता अपने परिजनों के साथ पहुँची थी।

मामले की सुनवाई के दौरान पीड़ित महिला किसी जरूरी दस्तावेज की फोटोकॉपी कराने के लिए न्यायालय परिसर से बाहर सड़क पर आई थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे आरोपी पति ने उसे रास्ते में रोक लिया। पति ने महिला पर उसका परिवार और जिंदगी तबाह करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने आवेश में आकर पत्नी से कहा कि ‘अब मुझे अपना चेहरा कभी मत दिखाना’ और सरेआम तीन बार ‘तलाक, तलाक, तलाक’ बोल दिया था। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। फिर इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग व शिकायत के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और फरार आरोपी पति की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।