बंद दुकान के अंदर मिली ऑटो चालक की लाश, जांच में जुटी पुलिस।

धमतरी : शहर में सनसनी फ़ैलाने वाला मामला सामने आया है, मामले के अनुसार छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ऑटो चालक की लाश बंद फल दुकान के भीतर संदिग्ध हालत में मिली। पुलिस को इसकी सूचना दी गई, इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, अंबेडकर चौक स्थित एक बंद फल दुकान के भीतर युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मकेश्वर वार्ड निवासी शेख जमील खान के रूप में हुई है, जो कि पेशे से ऑटो चालक था। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में घबराहट का माहौल बना गया, इस घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा।