गैंग्स ऑफ़ वासेपुर की तर्ज पर ट्रेन के बाथरूम में मिला गांजा, तस्करों की चालाकी पर पुलिस ने भी की बड़ी कार्यवाही।

रायगढ़ : फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर में जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी बंदूक खरीदकर लाता है तो पुलिस उसे पकड़ लेती है और उसे जेल भी जाना पड़ता, फिर अगली बार जब वो दुबारा बंदूक खरीदकर लाता है तो ट्रेन के बाथरूम में छिपा देता है, कुछ ऐसा ही गांजा तस्करी का मामला सामने आया है, जिसको लेकर छत्तीसगढ़ की रायगढ़ GRP ने नशे को सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। GRP ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी हीराकुंड एक्सप्रेस के AC कोच में छापा मारकर करीब 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसे बाथरूम में फॉल सीलिंग के अंदर छिपाकर रखा गया था। जिसको लेकर पुलिस की भनक लगते ही अज्ञात तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

इस चौंकाने वाले मामले में मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जीआरपी को मुखबीर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की तरफ से आ रही ट्रेन संख्या 20807 अप हीराकुंड एक्सप्रेस में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम अलर्ट हो गई और ट्रेन के रायगढ़ स्टेशन पहुंचते ही घेराबंदी की गई।

जिसके बाद जीआरपी के जवानों ने जब ट्रेन के एसी कोच एम-1 (M-1) की सघन तलाशी ली, तो तस्करों की चालाकी देखकर वे भी दंग रह गये। तस्करों ने गांजे के पैकेटों को बोगी के बाथरूम के ऊपर बनी फॉल सीलिंग के अंदर छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने सीलिंग को खोलकर 10 किलोग्राम गांजा सुरक्षित बाहर निकाला गया और उसे जब्त कर लिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी जा रही है।

इस मामले में जीआरपी रायगढ़ ने इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ नारकोटिक्स (NDPS) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन उड़ीसा की तरफ से आ रही थी, जिससे अंदेशा है कि गांजे की यह खेप उड़ीसा से ही लोड की गई थी। फिलहाल रेलवे पुलिस स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार संदेही तस्करों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी हुई है।