रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक भाई ने अपने भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक पेशी के लिए जेल से लाये गये एक आरोपी पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था। यह घटना कोर्ट परिसर स्थित पुलिस चौकी के सामने हुई, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा दिये है।
पेशी के दौरान हुआ हमला :
इस घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी को जेल से जिला न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। दोनों जिला कोर्ट में नियमित पेशी पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते यह मामला इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे पर हमला कर दिया। एक भाई ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के तुरंत बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि हमला कोर्ट परिसर में स्थित पुलिस चौकी के ठीक सामने हुआ है, जहाँ पुलिसकर्मी रहते है। न्यायालय जैसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिये हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद हमलावरों का हथियार लेकर परिसर तक पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया गया है कि हमले के बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। पुलिस हमले के पीछे पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद के एंगल से जांच कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस :
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा हमलावरों की तलाश की जा रही है। साथ ही घटना के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। जिला न्यायालय परिसर में प्रतिदिन आरोपी, पुलिसकर्मी, अधिवक्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहते हैं। ऐसे में सुरक्षा घेरे के बीच बदमाशों का चाकू लेकर परिसर में प्रवेश करना और हमला करना सुरक्षा इंतजामों की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। घटना के बाद न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतायें और बढ़ गई हैं।



