रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जबरन धर्म परिवर्तन, बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाने और लव जिहाद का आरोप महिला ने अपने पति पर लगाया है। पीड़ित ने अपने पति और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। यह चौंकाने वाला मामला सामने आने से रायगढ़ जिले में चर्चा का विषय बन गया है।
बताया गया है कि महिला द्वारा थाने में की गई शिकायत के अनुसार पीड़िता मूल रूप से कोरबा जिले की रहने वाली है। अरोपी मोहम्मद वसीम रंगरेज रायगढ़ के इंदिरा नगर क्षेत्र का निवासी है। महिला का आरोप है कि करीब पांच वर्ष पहले वसीम रंगरेज ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे शादी की थी। फिर शादी के बाद वसीम उसे लगातार इस्लाम कबूल करने और कलमा पढ़ने के लिए दबाव बनाता रहा है।
मामले में महिला का कहना है कि वसीम न केवल उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाता था, बल्कि इस संबंध में महिला ने पुलिस को एक वीडियो भी सौंपा है। जिसके बाद पता चला है कि हिंदू पीड़िता महिला मूल रूप से कोरबा जिले की रहने वाली है। उसके अनुसार, वसीम ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे संपर्क बढ़ाया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और वर्ष 2021 में दोनों ने निकाह कर लिया था। महिला का आरोप है कि निकाह के समय उसने यह नहीं बताया कि उसका पहले ही निकाह हो चुका है और उसके पाँच बच्चे भी हैं।
वहीँ इस मामले में महिला का आरोप है कि निकाह के बाद वसीम लगातार उस पर नमाज पढ़ने, कलमा पढ़ने, रोजा रखने और इस्लाम अपनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और कई बार उसे घर से भी निकाला गया, उसे तरह तरह की यातनायें भी दी जाती थी।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि वसीम अवैध शराब और गाँजे के कारोबार से जुड़ा हुआ है। वर्तमान में वह एक नशीले पदार्थ से जुड़े मामले में जेल में बंद है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के जेल जाने के बाद ही उसे शिकायत दर्ज कराने का अवसर मिला और वह महिला थाने पहुँची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की शिकायत और उपलब्ध कराये गये वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की जाँच की जा रही है। जाँच पूरी होने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
आरोपी चार दिन पहले गांजा प्रकरण में गया है जेल :
इसके साथी ये भी सामने आया है कि उक्त आरोपी चार दिन पहले ही गांजा प्रकरण में जेल गया है। साईबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा स्थित इरशाद खान के मकान में कार्यवाही की थी। मौके पर आरोपी इरशाद खान पिता कुर्बान खान (37) निवासी बीड़पारा रायगढ़ को पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान उसके कमरे में रखी प्लास्टिक बोरी से छह पैकेट गांजा बरामद हुआ था। इसमे इरशाद खान के साथ मोहम्मद वसीम पिता बरकत मोहम्मद (43) निवासी जोगीडीपा थाना कोतवाली जिला रायगढ़ भी शामिल है।



