देवरों ने किया रिश्ते को शर्मसार, भाभी के साथ की घिनौनी हरकत, सामने आया शर्मनाक मामला….।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : वर्तमान में पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाले मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है, ऐसे ही जिले में एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला ने अपने ही दो देवरों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की कार्यवाही गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई है। इस घटना में घिनौना अपराध सामने आया है।

इस मामले में पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़िता के पति का करीब 10 वर्ष पहले निधन हो चुका था। इसके बाद वह अकेले जीवनयापन कर रही थी। महिला का आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर उसके रिश्ते में लगने वाले दो देवरों ने अलग-अलग समय पर उसके साथ दुष्कर्म किया है। वहीँ इसको लेकर पीड़िता ने बताया है कि वह पहले भी न्याय और कानूनी कार्यवाही के लिए प्रयास करती रही, लेकिन विभिन्न कारणों से मामला आगे नहीं बढ़ पाया। वः लगातार न्याय के लिए भटकती रही।

एक वर्ष तक नहीं हो पाया संपर्क :

गौरेला थाना प्रभारी शानिप रात्रे ने बताया है कि महिला ने पूर्व में एक आवेदन दिया था, लेकिन उसके बाद वह लगभग एक वर्ष के लिए अन्य स्थान पर चली गई थी। शिकायत के दौरान उपलब्ध कराया गया मोबाईल नंबर भी बंद या गलत मिल रहा था, जिससे पुलिस संपर्क नहीं कर सकी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि महिला के वापस आने और उपलब्ध होने के बाद तत्काल आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए दोनों मामलों में अपराध दर्ज किया गया है।

दो अलग-अलग आरोपियों पर दर्ज हुए पृथक प्रकरण :

पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत में दोनों घटनायें अलग-अलग समय, स्थान और परिस्थितियों में हुई थीं। इसी वजह से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस द्वारा किसी भी तरह से कोई ढिलाई नहीं बरती जायेगी।