रायपुर : मौसम में अस्थिरता बनी हुई है, जहाँ भीषण गर्मी से चमगाददड़ों की मौत के मामले सामने आये है तो वहीँ आम आदमी भी काफी परेशान रहा है, वहीँ अब छत्तीसगढ़ में जून महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। जिसके बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश में आने वाली उत्तर-पश्चिम की गर्म हवा को रोक दिया है। इसके प्रभाव से सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई शहरों के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। जिसके बाद मौसम में बदलाव की वजह से रात की उमस भी गायब हो गई है और गर्मी भी कम हुई है।
जानकारी सामने आई है कि अगले तीन दिन बड़ा बदलाव तो नहीं, पर अंधड़ और बारिश की संभावना बनी हुई है। मई के अंतिम दिनों में चली तेज हवा और बारिश जैसी गतिविधि बनी रहने के कारण जून की शुरुआत गर्मी के साथ हुई है, ऐसे में मौसम आगे भी ऐसा ही बने रहने की सम्भावना है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री लुढ़ककर 38.9 तक पहुंच गया। इसके पूर्व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.3 डिग्री कम रिकार्ड किया गया है। तापमान कम होने की वजह दिन में धूप और गर्मी का प्रभाव कम रहा। दोपहर कुछ देर के लिए बादल छाये रहे, मगर बारिश नहीं हुई। राज्य का सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन दिन में बड़ा बदलाव नहीं होगा, पर तापमान में वृद्धि होगी, वहीँ दोपहर के बाद अंधड़ बारिश जैसी संभावना अभी भी बनी हुई है। बीते हुए चौबीस घंटे में गरियाबंद, बस्तर, सूरजपुर जिले के एक दो स्थानों पर बारिश हुई है, इसके साथ ही आपको बता दें कि रायपुर जिले में साल 2007 जून के जून महीने के दौरान एक ही दिन में 18 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
रायपुर में अभी मौसम सुहाना बना हुआ है। मंगलवार को मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश और अंधड़ चलने के आसार बन रहे हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है। कुल मिलाकर मौसम ठीकठाक बना रहेगा।



