रायपुर – कोरबा के रेलयात्रियों के लिये खास खबर, जान लें ये जरुरी जानकारी….।

रायपुर : जहाँ ट्रेनें रद्द होने से यात्री परेशान है तो वहीँ, रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अगर आप भी रायपुर और कोरबा के बीच रेल से सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है। ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने प्रतिदिन हसदेव एक्सप्रेस को चलाने का फैसला किया है। इसके लिए दो अलग-अलग ट्रेनों को मर्ज किया जायेगा, जिससे अधिकतर यात्री इसका लाभ ले सकें।

रेलवे प्रशासन के अनुसार वर्तमान में गाड़ी संख्या 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन संचालित होती है, जबकि गाड़ी संख्या 18251/18252 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलती है। वहीँ अब इनको लेकर रेल्वे ने बड़ा कदम उठाया है।

अब सातों दिन मिलेगी ट्रेन की सुविधा :

अब दोनों ट्रेनों को एकीकृत करते हुए एक अगस्त 2026 से गाड़ी संख्या 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस के रूप में प्रतिदिन संचालित किया जायेगा। इससे सप्ताह के सभी सातों दिन यात्रियों को नियमित रेल सेवा उपलब्ध होगी।

रेल्वे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन का संचालन विभिन्न दिशाओं के कुल 15 एलएचबी कोचों के साथ किया जायेगा, एलएचबी कोच आधुनिक सुविधाओं और बेहतर सुरक्षा मानकों से लैस होते हैं, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा। वहीँ रेल्वे का मानना  है कि इस फैसले से रायपुर, बिलासपुर, चांपा, कोरबा सहित मार्ग के अन्य जरूरी के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और रोजाना बकाया करने वाले यात्रियों को भी लाभ होगा। वहीँ यात्रियों ने इसको लेकर कहा है कि दोनों ट्रेनों का नाम हसदेव एक्सप्रेस था और ट्रेन का नम्बर ही अलग था तो इससे नुकसान क्या था और लाभ क्या हुआ, ये समझ नहीं आया, दोनों ट्रेनें मिलाकर रोजाना इसी तरह चलती हुई आई है।