अवैध चंगाई सभा का आयोजन, हिंदू संगठनों ने मचाया बवाल, पुलिस ने की कार्यवाही, आयोजक गिरफ्त में।

कोरबा : चंगाई सभा की आड़ में लगातार धर्मान्तरण के कृत्य जारी है, ऐसे ही छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आज सुबह अवैध चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल मच गया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ सभा को बंद कराया, बल्कि चंगाई सभा के आयोजक को भी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है और भारी संख्या में ग्रामीणों व संगठन के पदाधिकारियों का थाने में जमावड़ा लगा हुआ है। ऐसे मामले लगातार सामने आने से हिंदूवादी संगठन में काफी आक्रोश है।

क्या है पूरा मामला?

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के डूमरकछार गांव में आज सुबह करीब 8 बजे एक घर में बड़े पैमाने पर चंगाई सभा (प्रार्थना सभा) का आयोजन किया जा रहा था। इसकी भनक जैसे ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी, वे भारी संख्या में मौके पर पहुंच गये। कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और चल रही प्रार्थना को बीच में ही बंद करा दिया।

कंप्यूटर ऑपरेटर के घर चल रहा था चंगाई सभा :

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि यह अवैध चंगाई सभा बिजली विभाग के एक कंप्यूटर ऑपरेटर के घर पर आयोजित की जा रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस घर में पिछले काफी समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं और करीब 2 महीने पहले भी इसकी लिखित शिकायत की गई थी। जिसके बाद इस हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 और पाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थिति को संभालते हुए पुलिस ने चंगाई सभा कराने वाले मुख्य आयोजक को हिरासत में ले लिया गया है और उसे पाली थाने लाया गया है।

सख्त कार्यवाही करने की मांग :

इधर, घटना के विरोध में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण भी पाली थाने पहुंच गए। संगठन द्वारा आयोजक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।