बार-बार गर्भपात, एक दशक तक दैहिक शोषण आधा करोड़ से ज्यादा की ठगी, हीरोइन बनाने के नाम पर हिंदू मॉडल को मुस्लिम लड़के वासिल ने किया घिनौना काण्ड।

मेरठ (उ.प्र.) : आये दिन लव जिहाद, जिम जिहाद जैसे मामले सामने आते रहते है, कई बार मामले चौंकाने वाले भी होते है, ऐसे ही मेरठ के सरधना कस्बे की एक हिंदू मॉडल ने क्षेत्र के ही एक मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर करीब 10 वर्षों तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने युवक और उसके परिवार के खिलाफ लव जिहाद की साजिश। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, तीन बार गर्भपात कराने तथा 50 से 60 लाख रुपये की ठगी के आरोप लगाये है।

इसके अलावा युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और तीन बार गर्भपात कराया गया। इसके साथ ही युवक और उसके परिवार पर लव जिहाद की साजिश का आरोप लगाते हुए उसने सरधना थाने में शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने दिये गये आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती लम्बे समय तक प्रताड़ना की बात कही है।

शादी का झांसा देकर 3 बार गर्भपात कराया :

पीड़िता आजाद नगर सरधना की रहने वाली, उसने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि साल 2015 में वह मॉडलिंग के लिए दिल्ली और फिर मुंबई गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात सरधना निवासी वासिल से हुई, जो मॉडलिंग के क्षेत्र में काम करता था। आरोप है कि वासिल ने उसे एक्टर बनाने का सपना दिखाकर नजदीकियां बढ़ाईं थी और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाये, युवती के उसके झांसे में आ गई, पीड़िता के अनुसार साल 2016 से दोनों मुंबई में साथ रहने लगे थे, जहां उसकी मॉडलिंग से हुई कमाई का बड़ा हिस्सा वासिल और उसके परिवार पर खर्च होता रहा। फिर साल 2017 में गर्भवती होने पर उसने शादी का दबाव बनाया, लेकिन आरोपी और उसके परिवार ने समाज में बदनामी का डर दिखाकर गर्भपात कराने को मजबूर किया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उससे तीन बार गर्भपात कराया गया। युवती को लगातार बरगलाया गया।


60 लाख रुपये ठग लिये :

पीड़ित महिला का कहना है कि वह वर्षों तक आरोपी और उसके परिवार पर भरोसा करती रही और अपनी कमाई के पैसे भी उन्हें देती रही। आरोप है कि इस दौरान उससे करीब 50–60 लाख रुपये लिए गये, पीड़िता के अनुसार 21 मई 2026 को वह आरोपी के घर गई और लगभग 15 दिन वहीं रही। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों से उसे पता चला कि वासिल की शादी पहले ही मेहविश नाम की युवती से हो चुकी है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रही।

मॉडलिंग के लिए सरधना से मुंबई गई थी :

दिये गये आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपी पक्ष ने कहा कि वह हिंदू धर्म से है, इसलिए उससे शादी नहीं की जा सकती थी। यदि वह धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना लेती तो शादी संभव हो सकती थी। पीड़िता ने इसे लव जिहाद की साजिश बताते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, तो वहीं मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया है कि थाना सरधना में एक तहरीर मिली है, जिसमें युवती ने बताया कि 2015 में वह मॉडलिंग के लिए सरधना से मुंबई गई थी। वहीं उसकी मुलाकात सरधना निवासी वासिल पुत्र यामीन से हुई, जहां शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया गया और पैसे भी लिये गये। एसपी के अनुसार शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले में मुकद्दमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।