अब व्हाट्सएप चलाने के लिये भी करना होगा भुगतान, मेटा ला रही है, नई पालिसी, जानें ये जरुरी जानकारी….।

नई दिल्ली : मेटा ने इन्स्टाग्राम, फेसबुक, थ्रेड्स और व्हाट्सएप एप पर अपना स्वामित्व बना लिया है, अब मेटा अपने लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप में नई सशुल्क सदस्यता सेवा जोड़ने की तैयारी कर रहा है। खबरों के मुताबिक, कंपनी जल्द ही मेटा वन नाम से ऐसी सुविधा ला सकती है, जिसके जरिए उपयोगकर्ताओं को मेटा के विभिन्न प्लेटफॉर्म की प्रीमियम सेवाएं एक ही सदस्यता में उपलब्ध होंगी, जिससे सभी एप के सब्सक्रिप्शन के प्लेटफार्म पर आ जायेंगे।

मेटा वन से जुड़े नए विकल्प दिखाई दिये :

जानकारी के अनुसार, व्हाट्सएप के एंड्रॉयड बीटा संस्करण में मेटा वन से जुड़े नए विकल्प दिखाई दिए हैं। इससे संकेत मिलता है कि भविष्य में उपयोगकर्ता सीधे व्हाट्सएप के भीतर ही सदस्यता खरीद और प्रबंधित कर सकेंगे। इन खबरों में दावा किया गया है कि कंपनी दो सदस्यता विकल्प पेश कर सकती है कि मेटा वन प्लस और मेटा वन प्रीमियम। मेटा वन प्लस की संभावित कीमत 6.99 यूरो (करीब 700 रुपये प्रति माह) हो सकती है। इस योजना में व्हाट्सएप प्लस के साथ उन्नत फोटो और वीडियो निर्माण उपकरणों की सुविधा मिलने की संभावना है।

वहीं, मेटा वन प्रीमियम की संभावित कीमत 20.99 यूरो (करीब 2,200 रुपये प्रति माह) बताई जा रही है। इस योजना में एक महीने का निःशुल्क परीक्षण भी दिया जा सकता है। इसके तहत उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता सुविधाएं, अधिक संख्या में तस्वीर और वीडियो तैयार करने की क्षमता तथा उच्च उपयोग सीमा जैसी अतिरिक्त सुविधाएं मिल सकती हैं। इस तरह मेटा शुल्क लगा सकती है।

इन योजनाओं की आधिकारिक घोषणा नहीं :

दोनों योजनाओं में व्हाट्सएप प्लस शामिल होने की संभावना जताई गई है, जिससे व्हाट्सएप के उपयोगकर्ता भी इस दायरे में आ सकते है। इसके तहत उपयोगकर्ताओं को नए थीम, मनपसंद रिंगटोन, अधिक पिन की गई चैट, चैट सूची को अपनी पसंद के अनुसार व्यवस्थित करने की सुविधा और विशेष स्टिकर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन योजनाओं की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिलहाल यह सुविधा परीक्षण चरण में है और आने वाले समय में इसे लेकर और जानकारी सामने आ सकती है।