ईरान बोला : अमेरिका से कल शांति समझौता नहीं होगा, खामनेई की मौत नहीं भूला ईरान, पाकिस्तानी दावे की पोल खुली।

अंतर्राष्ट्रीय : अमेरिका दुनियां का सुपर पॉवर माना जाता है, लेकिन आज तक ईरान को कभी मौका नही मिला था, जबकि ईरान ही एकमात्र देश है, जो अमेरिका से टकराने की ताकत रखता है, ऐसे में ईरान समझौता करेगा, ये मानना गलत फहमी होगीई। वहीँ अब ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि यह समझौता अगले कुछ दिनों में हो सकता है, लेकिन अभी इसकी तारीख तय नहीं है।

बघाई के मुताबिक, पाकिस्तान की मध्यस्थता से तैयार हो रहे इस समझौते का उद्देश्य सिर्फ युद्ध खत्म करना है। इसमें फिलहाल परमाणु मुद्दे पर कोई बात नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका का रुख बार-बार बदलता रहा है, इसलिए समझौते को लेकर अभी सावधानी बरतने की जरूरत है। इससे पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच अगले 24 घंटे में शांति समझौता हो सकता है। उन्होंने कहा था कि इसके बाद दोनों देश इस समझौते पर ऑनलाइन हस्ताक्षर करेंगे और अगले हफ्ते तकनीकी स्तर की बातचीत होगी।

पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ के ईरान-अमेरिका में पीस डील को लेकर किए गए बड़े दावे की पोल खुल गई है। दरअसल, शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया था कि अगले 24 घंटे में पीस डील पर बात फाइनल हो जाएगी और इस पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर हो सकते हैं। हालांकि, अब ईरान ने इस दावे को खारिज कर दिया है। ईरान ने साफ कर दिया है कि डील पर रविवार (14 जून) को साइन नहीं होने जा रहे हैं।