दिल्ली : राजधानी दिल्ली के जामिया नगर में एक दलित हिंदू युवती के साथ मजहबी हैवानियत और जबरन धर्मांतरण का ऐसा खौफनाक खेल खेला गया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाये, इतना खौफनाक खेल कि सुनकर दिल ढल जायेगा। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर ‘साहिल’ बनकर मेरठ के फहीम ने पहले हिंदू युवती को प्रेमजाल में फँसाया और फिर मौका पाकर किडनैप कर उसका जीवन नर्क बना दिया।
अब पुलिस ने पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती करने, बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में एक मुख्य आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धोखाधड़ी और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम (धर्मांतरण विरोधी कानून) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी फहीम, उसके अम्मी-अब्बू (तस्लीम-खुर्शीद), भाई और मौलवी (जैद और मोहम्मद खालिद) सहित 5 दरिंदों को जेल में डाला है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। सामने आई खबर के अनुसार पीड़िता ने बताया कि नवंबर 2021 में इंस्टाग्राम पर साहिल नाम के लड़के ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी।
धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हुई तो मार्च 2022 में उसने लड़की को दिल्ली के बाटला हाउस बुलाया। साहिल ने हिंदू युवती को अपनी बातों में फँसाकर दोस्त के फ्लैट पर ले गया। वहाँ युवती को नशीला जूस पिलाया गया। होश आने पर पता चला कि साहिल और उसके दोस्त ने मिलकर उसका रेप किया था। उन्होंने रेप करते हुए का Video भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। इसके बाद आरोपी साहिल ने दोबारा हिंदू युवती को दिल्ली बुलाया।
इस बार उसने सरेआम पिस्टल तान दी और डरा-धमकाकर उसे मेरठ के सठला गाँव ले गया। वहाँ पहुँचकर युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसे वह साहिल समझ रही थी, वह असल में मुसलमान था और उसका असली नाम फहीम था। उसी रात फहीम और उसके अब्बू खुर्शीद ने हिंदू युवती के साथ जबरदस्ती की। जब हिंदू पीड़िता ने भागने की कोशिश की, तो फहीम की अम्मी तस्लीम और बहन ने उसे बेरहमी से पीटा और बंधक बना लिया, जिससे वह वहां से भाग नहीं सकती थी।
‘हिंदू लड़की लाओ, जन्नत जाओ’, मदरसे में जबरन निकाह और गौमांस खिलाने का प्रयास :
हैवानियत यहीं नहीं रुकी। फहीम की अम्मी तस्लीम और बहन हिंदू युवती को एक मदरसे में ले गईं। वहाँ मौजूद मौलवी (मोहम्मद खालिद) ने हिंदू युवती से कहा, “तू खुशनसीब है कि मुसलमान के घर आ गई, अब तुझे जन्नत मिलेगी।” इसके बाद जबरन उसका निकाह फहीम से करा दिया गया। घर लाकर उसे पाँचों वक्त की नमाज पढ़ने और बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया जाने लगा। उसे जबरदस्ती गौमांस खाने को दिया जाता था। विरोध करने पर उसके सामने जिंदा मुर्गा काटकर उसका खून युवती के ऊपर छिड़क दिया जाता था, जिससे वह घबराती थी और डरी सहमी रहती थी।
‘कितने लोग कमरे में आये गिनती याद नहीं’, पैसे लेकर सास कराती थी धंधा :
निकाह के बाद हिंदू युवती के साथ जो हुआ, वह इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। हिंदू पीड़िता ने रोते हुए बताया कि निकाह के बाद मौलवी (मोहम्मद खालिद) आए दिन उसके कमरे में आने लगा और जोर-जबरदस्ती करता था। जब युवती ने चीख-पुकार मचाई, तो मौलवी ने हँसते हुए कहा, “यह सब फ्री में नहीं होता, तेरी सास को इसके पैसे देते हैं।” तब पीड़िता को समझ आया कि उसकी सास ही उससे जिस्मफरोशी का धंधा करवा रही थी। उसकी सास कहती थी कि हिंदू लड़की लाने का मतलब जन्नत का रास्ता साफ करना है। वह अपने बाकी बेटों को भी हिंदू लड़कियाँ फँसाकर लाने को कहती थी। इस तरह पीड़ित युवती ने खौफनाक खुलासे किये जो दिल दहलाने वाले है।
प्रधान ने बदलवाया आधार कार्ड, तंग आकर ट्रेन के आगे कूदने जा रही थी युवती :
हताश और बेबस युवती 3 महीने बाद प्रेग्नेंट हो गई। गाँव के प्रधान फिरोज ने मिलीभगत करके पीड़िता के आधार कार्ड पर पिता का नाम हटवाकर जबरन फहीम का नाम दर्ज करवा दिया। मार्च 2023 में उसने एक बेटी को जन्म दिया। नवंबर 2024 में फहीम उसे लेकर वापस दिल्ली आया, जहाँ जनवरी में वह हथियारों की तस्करी के मामले में जेल चला गया। इसके बाद जब युवती अपने मायके पहुँची, तो वहाँ से भी उसे दुत्कार मिला। हर तरफ से हारी-थकी पीड़ित बेटी 10 मई को अपनी 3 साल की बच्ची को लेकर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने जा रही थी, तभी एक अजनबी ने उसकी जान बचाई और हिम्मत दी। इसके बाद जामिया नगर थाने में FIR दर्ज कराई गई।
असली पहचान उजागर होने पर प्रताड़ना :
पीड़िता का आरोप है कि बंधक बनाए जाने के बाद उसे पता चला कि जिसे वह साहिल समझ रही थी, उसका असली नाम फहीम है। इसके बाद फहीम और उसके साथियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता को बेरहमी से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता ने अपने परिवार को आपबीती सुनाई, जिसके बाद तुरंत स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही लिए टीमों का गठन किया गया।
पुलिस अधीक्षक (SP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुख्य आरोपी फहीम और वारदात में उसका साथ देने वाले दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना स्थल से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
कानूनी शिकंजा :
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों में चार्जशीट जल्द से जल्द दाखिल कर मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा, ताकि पीड़िता को त्वरित न्याय मिल सके। इलाके में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस ने सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील की है। पुलिस ने इसमें कड़ी और आवश्यक कार्यवाही कर डी है और फरार आरोपियों के साथ अन्य की पतासाजी की जा रही है।



