कोरिया : रेत उत्खनन में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ चुके है, वहीँ अधिकारियों की मिलीभगत से ही ऐसे कार्यों को अंजाम दिया जाता है, वहीँ अब सत्ताधारी दल के नेताओं की बीच रेत उत्खनन का विवाद जिले में मरने-मारने में तब्दील हो चुका है। वहीँ बीती रात जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में हुई दिल दहला देने वाली घटना में फॉर्च्यूनर गाड़ी को आरोपियों ने पहले टिपर से मारकर क्षतिग्रस्त किया, और फिर आग लगा दी। इस घटना में गाड़ी में सवार भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं तीन अन्य सवार लोग भी घायल हो गये। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिये गये आरोपी भी भाजपा से जुड़े बताये जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात 11 बजे की बताई गई है। मामले के अनुसार भरत सिंह अपने साथियों के साथ जैसे ही नवगई गांव पहुंचे आरोपियों ने पहले टिपर से फॉर्च्यूनर को कई बार टक्कर मारी, इसके बाद वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसके बाद क्षतिग्रस्त वाहन के दरवाजे जाम होने की वजह से शीशा तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास कर रहे सवारों से आरोपियों ने मारपीट भी की गई है, इस घटना को लेकर राजनैतिक बवाल छिड़ गया है।
इस घटना में जहां फॉर्च्यूनर में सवार भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका उपचार अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में जारी है। वहीँ पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है।
इस घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी रात में ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी शामिल हैं। बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी आरोपी भी सत्ताधारी दल भाजपा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।
इस घटना में में मरने वाले भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह आरोपी मनोज त्रिपाठी के बीच दोनों भाजपा नेताओं के बीच रेत को लेकर विवाद था। दोनों भाजपा नेताओं के बीच रेत उत्खनन को लेकर विवाद था। लल्ला सिंह आरोपी मनोज त्रिपाठी 3 अन्य लोगों के साथ मंगलवार की दोपहर आपसी झड़प भी हुई थी, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई थी। इस मामले से रेत के अवैध उत्खनन की परतें तो खुली ही और इसक बीच खूनी संघर्ष भी सामने आया।
जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान गाड़ी में भरत सिंह गहरवार के साथ सवार वीरू सिंह आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गए थे। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायलों का अंबिकापुर अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। इनमें से एक योगेन्द्र सिंह बोलने की स्थिति में है। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धारा 302 और 307 के साथ आगजनी की धारा के तहत अपराध दर्ज किया है, इनमें से चार आरोपियों : अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, और मन्नू त्रिपाठी शामिल हैं। शेष तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना :
कोरिया जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में मंगलवार की रात को हुई दिल दहला देने वाली घटना पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूरे प्रदेश में रेत का व्यापार भाजपा नेताओं के बीच गैंगवार का कारण बन गया है। कोरिया जिले में हुई घटना में भाजपा नेता ने दूसरे भाजपा नेता और उसके भाई और साथियों को फॉर्च्यूनर में बंदकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला डाला। दरअसल, पूरे प्रदेश में रेत का खूनी खेल चल रहा है। वो सत्ता के संरक्षण में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि एक पखवाड़े पहले जांजगीर-चांपा जिले में घर में घुसकर दो भाइयों को गोली मार दी जाती है। पूरे प्रदेश में खुलेआम खूनी मंजर चल रहा है रेत के घाटों में और सरकार सोई हुई है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया जवाब :
कोरिया जिले में घटित घटना को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि घटना की पूरी जांच होगी। घटना में जो तथ्य आयेंगे उसके आधार पर कार्यवाही होगी। वहीं घटना पर कांग्रेस के बयान को दुर्भाग्यजनक बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश का अपराधीकरण किया। कांग्रेस घटना का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है।



