धमतरी : जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सिंचाई विभाग से जुड़े एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। आरोपी कर्मचारी की पहचान लखेश्वर साहू के रूप में हुई है। उस पर किसी कार्य के एवज में एक लाख रुपये लेने का आरोप लगा है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है, वहीँ ACB की टीम कर्मचारी को घर से पकड़कर धमतरी के PWD रेस्ट हाउस लेकर आई है। कर्मचारी ने पेंशन संबंधी प्रकरणों को निपटाने और भुगतान दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
1 लाख रुपये की रिश्वत लेते कर्मचारी लकेश्वर साहू :
आरोपी की पहचान लखेश्वर साहू के रूप में हुई है, जो सिंचाई विभाग से जुड़ा हुआ है। इस मामले में आरोप है कि उसने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन संबंधी प्रकरणों को निपटाने और भुगतान दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसको लेकर आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है। इस पूरे मामले में टीम दस्तावेज और अन्य साक्ष्य खंगालने में जुटी हुई है।
ऐसे पकड़ाया कर्मचारी?
बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम का लेनदेन आरोपी के निजी निवास पर हो रहा था, जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की राशि ली गई, तुरंत ही एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों व अन्य लेनदेन की भी जांच की जा रही है। इस कार्यवाही की जानकारी सामने आते ही सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया है, जिसके बाद एसीबी अब यह भी पता लगाने में जुट गई है कि क्या विभागीय कार्यों के नाम पर रिश्वतखोरी का कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद मामले में विस्तृत खुलासा किया जायेगा। कार्यवाही को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और लोग एसीबी की आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।



