इंस्टाग्राम पर युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल, मांगे 70 हजार रुपये, आरोपी अकबर खान सहित दो गिरफ्त में।

जांजगीर-चांपा : आजकल सोशल मीडिया पर आसानी से दोस्ती हो जाती है और फिर युवतियां बदमाशों के जाल में फंस जाती है, ऐसे ही एक मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर 70 हजार रुपये की रंगदारी मांगने वाले मुख्य आरोपी को जांजगीर पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को साईबर तकनीकी की मदद से ट्रेस कर रोहतास जिले से पकड़ा गया है। इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

इस मामले में पीड़िता ने सिटी कोतवाली जांजगीर में मामले की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि आरोपी अकबर खान ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे दोस्ती की। बाद में जांजगीर आकर झांसे में लेकर उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिये, जिसके बद वह ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद आरोपी ने इन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल करना शुरू कर दिया और उन्हें हटाने के एवज में 70 हजार रुपये की मांग करने लगा।

साईबर तकनीकी के माध्यम से बिहार से पकड़ाया आरोपी :

वहीँ पीड़िता द्वारा लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने पुलिस से शिकायत की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में नैला चौकी प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार कंवर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। साईबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम आईडी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की गई। जांच के दौरान मुख्य आरोपी का लोकेशन बिहार के रोहतास जिले में मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में कबूला जुर्म, मोबाईल जब्त :

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी अकबर खान ने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का अपराध स्वीकार किया। वहीँ पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जब्त कर आरोपी अकबर खान (20 वर्ष), निवासी ग्राम चूरेसर, जिला रोहतास, बिहार को विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इसको लेकर पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है, जांच के आधार पर कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी :

  • प्रेम कुमार सूर्यवंशी (21 वर्ष), निवासी पाली भाठापारा, जांजगीर।
  • शिवम भवानी (19 वर्ष), निवासी स्कूल पारा, नहर के पास, पाली, जांजगीर।