लिव-इन में धोखा और फिर अन्य धर्म का बहाना बनाकर शमशेर हुसैन दे रहा अब जान से मारने की धमकी, मामला अंबिकापुर का।

अंबिकापुर : सरगुजा जिले के अंबिकापुर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। मामले में आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का भरोसा देकर संबंध बनाये और काफी लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहा। शादी का झांसा देकर युवती से डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का आरोपी अब युवती को दूसरे धर्म का बताकर विवाह से इंकार कर रहा है। बताया गया है कि युवक ने पीड़िता को पत्नी की तरह अपने साथ रखा और कई बार शारीरिक संबंध बनाये। जिसको लेकर पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी है, जिससे पीड़िता डरी हुई है। इस मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने भटगांव निवासी शमशेर हुसैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में पीड़िता ने थाने में दिये गये आवेदन में बताया है कि वह किराये के कमरे में रहती है। 10 जनवरी 2025 को एक मित्र के माध्यम से उसका परिचय भटगांव जिला सूरजपुर निवासी समशेर हुसैन से हुआ था, जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और एक-दूसरे को पसंद करने लगे। 26 जनवरी 2025 को समशेर ने उसे घूमने के लिए भगवानपुर बुलाया। दोपहर करीब दो बजे तक दोनों अंबिकापुर में घूमे। इसके बाद शमशेर उसे अपने कमरे में ले गया।

पीड़िता के अनुसार, कमरे में समशेर ने कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करेगा। इसी झांसे में लेकर उसने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार ‘तुमको पसंद करता हूं, तुमसे ही शादी करूंगा’ कहकर अपने कमरे में बुलाता और दुष्कर्म करता रहा। इस तरह वह लगातार बरगलाता रहा। दो फरवरी 2025 को शमशेर ने कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है और शादी करेगा। इसलिए अब दोनों को साथ रहना चाहिये। पीड़िता उसकी बातों में आ गई और अपना सारा सामान लेकर दो फरवरी 2025 को उसके साथ लिव इन मे रहने लगी।युवती का आरोप है कि शादी का आश्वासन मिलने के बाद वह 2 फरवरी 2025 को अपना सामान लेकर शमशेर के साथ रहने चली गई। दोनों करीब डेढ़ साल तक लिव-इन रिलेशन में रहे। वह 12 जून 2026 तक आरोपी के साथ रह रही थी।

वहीँ आरोप है कि शमशेर उसे कमरे में पत्नी की तरह रखकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो समशेर ने यह कहकर इंकार कर दिया कि ‘तुम दूसरे धर्म की हो’, जिससे पीड़िता को मानसिक आघात पहुंचा। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने कई बार गालियां दीं, जान से मारने की धमकी देकर मारपीट भी की। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने गांधीनगर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया है। उसने आरोपी शमशेर हुसैन निवासी भटगांव के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है, पीड़िता ने बताया है कि वह इस घटना से काफी आघात पहुंचा है। वहीँ पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।