27 दिन में रायपुर निगम में जमा हुआ 22 करोड़ रुपए टैक्स, नाम मात्र की टैक्स छूट का मिला फायदा, यूजर चार्ज की छूट से मुकरा निगम।

रायपुर : चुनावी वादे में यूजर चार्ज की छूट को लेकर निगम टालमटोल कर रहा है, इसकी जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा है, ना ही कोई अधिकारी इस मामले में जवाब देने को तैयार है और ना ही महापौर इस मामले में कुछ कह रही है, वहीँ आपको बता दें कि जून माह में संपत्तिकर का भुगतान करने वालों को नगर निगम 6.25 फीसदी छूट का लाभ दे रही है। इसी के तहत इस महीने अब तक 2732 रहवासियों (संपत्तियों) से 22 करोड़ 19 लाख रुपए की वसूली की गई है। इस छूट का लाभ लेने के लिए अब महज दो दिन ही शेष है।

आपको बता दें कि निगम ने इस वित्तीय वर्ष में 425 करोड़ रुपए राजस्व की वसूली का लक्ष्य रखा है। ऐसे में हर महीने बड़ी वसूली की जा रही है। निगम क्षेत्र में 3.60 हजार प्रापर्टी है, जिसमें से 3.46 लाख प्रापर्टी टैक्सेबल हैं। इन संपत्तियों का इस वित्तीय वर्ष के राजस्व के साथ हजारों संपत्तियों का सालों से टैक्स भुगतान नहीं किया गया। इसलिए हर दिन सभी 10 जोन से मिलाकर 1 करोड़ रुपए की वसूली का टारगेट तय किया गया है।

छूट का लाभ लेने बचे सिर्फ 2 दिन :

बता दें कि संपत्तिकर में 6.25 फीसदी का छूट सिर्फ जून माह में ही मिलेगा। यदि इसका लाभ लेना है तो करदाताओं के पास सिर्फ 2 दिन हैं। सोमवार और मंगलवार को संपत्तिकर के भुगतान में ही यह छूट लागू होगा। इसके बाद 1 जुलाई से संपत्ति कर शत-प्रतिशत लगाया जायेगा। इसलिए लोग ऑनलाइन व जोन कार्यालयों में जाकर संपत्तिकर अदा कर सकते हैं। आपको बता दें कि आपको इस छूट का कितना लाभ मिलेगा? अगर आप लगभग 2400 रूपये की रकम चूका रहे है, तो उसकी गणना इस प्रकार होगी, 100 वर्गफीट में आपको संपत्ति कर लगता है 89/-, सामान्य जलकर लगता है 300/-, समेकित कर 400/-, जबकि यूजर चार्ज आपको लगेगा 1560/- ऐसे में जब आप संपत्ति कर चुकाने जायेंगे तो आपको लगभग 2400 रूपये चुकाने होंगे और छूट मिलेगी संपत्ति कर पर 89 रूपये का 6.25 प्रतिशत, बाकी आप हिसाब लगा लीजिये, जो नाम मात्र की छूट का लाभ है।

लोग आ रहे हैं सामने :

नगर निगम राजस्व उपायुक्त डॉ. अंजली शर्मा ने मीडिया को बताया है कि जून माह में बड़ी संख्या में प्रापर्टी होल्डर्स ने छूट का लाभ लिया है। इस महीने 2732 संपत्तियों का करीब 22 करोड़ रुपए की वसूली हुई है। साथ ही कई जोन क्षेत्र में 20 से अधिक बड़े बकाएदारों की संपत्तियों को भी सील किया गया है। छूट का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने से भी लोग सामने आ रहे हैं।

जोनवार राजस्व की स्थिति :

जोनप्रॉपर्टीराशि
जोन 111561.70 करोड़
जोन 212463.15 करोड़
जोन 310201.41 करोड़
जोन 411822.22 करोड़
जोन 513032.02 करोड़
जोन 613601.45 करोड़
जोन 78801.85 करोड़
जोन 817392.03 करोड़
जोन 925552.75 करोड़
जोन 1024213 करोड़
कुल1486221.63 करोड़