नई दिल्ली : आंतकवाद के विरोधी मोर्चे पर गुजरात एटीएस काे बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ संदिग्ध गिरफ्तार किया है। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने दावा किया है कि पकडे़ गए आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से कथित संबंध रखने और राज्य में संगठन का सक्रिय नेटवर्क खड़ा करने की साजिश रच रहे थे। एटीएस ने यह सभी गिरफ्तारियां गुजरात के अहमदाबाद और मध्य प्रदेश के देवास में की है। एटीएस ने यह बड़ी कार्यवाही गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले की है। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में लाखों लोग शामिल होते हैं। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होते हैं। गुजरात आतंकवाद निरोधक (ATS) दस्ते ने गुजरात और मध्य प्रदेश से प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैसे मोहम्मद के आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है इनमें साथ को गुजरात के पतन एवं नवसारी से पड़ा है जबकि एक बिलाल दुर्रानी घाघरा को मध्य प्रदेश के देवास से गिरफ्तार किया गया है। गुजरात में जैश ऐ मोहम्मद का आतंकी नेटवर्क खड़ा करने के लिए यह स्लीपर सेल की तैयारी कर रहे थे।
सोशल मीडिया के माध्यम से यह पाकिस्तान स्थित अपने आंखों से जुड़े हुए थे और उनसे आतंकी गतिविधियों और स्लीपर सेल के बारे में जानकारी साझा करते थे। आतंकवाद निरोधक दस्ते इसे प्रारंभिक पूछताछ के बाद बताया कि वह गुजरात में जैश ए मोहम्मद का एक आतंकी नेटवर्क बनाना चाहते थे। ताकि किसी बड़ी साजिश को अंजाम दे सके। अभी तक सामने आये ऐसे मामलों से स्पष्ट जाहिर है कि भारत में पाकिस्तान समर्थित कई लोग आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुये है, जो कभी भी बड़ी घटना कर सकते है।
बड़े आतंकी नेटवर्क को कर रहे थे तैयार :
अधिकारियों ने बताया कि यह संगठन पर नए सदस्य बनाने, चरमपंथी विचारधारा फैलाने और आतंकी गतिविधियों के लिए सपोर्ट नेटवर्क तैयार करने का काम कर रहा था। ये आरोपी गुजरात के बनासकांठा, पाटन और नवसारी जिलों और मध्य प्रदेश के देवास के रहने वाले हैं। ATS ने बताया कि इनमें से तीन लोग सिद्धपुर और चिखली के मदरसों से भी जुड़े थे। जांचकर्ताओं का आरोप है कि यह संगठन अपने ऑपरेशनल नेटवर्क को मजबूत करके गुजरात में एक संगठित JeM मॉड्यूल बनाने की कोशिश कर रहा था। शक है कि यह मॉड्यूल गुजरात और भारत के अन्य हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। एटीएस के अनुसार, विस्तृत जांच के बाद गुरुवार को एटीएस पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), 1967 की धाराएं 13, 17, 18, 38 और 39 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धाराएं 148 और 61 के तहत मामला दर्ज किया गया। एटीएस अधिकारियों ने दावा किया कि गिरफ्तार सभी आठ आरोपी प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं और राज्य में संगठन का सक्रिय नेटवर्क तैयार कर उसकी आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे थे।
UAPA के तहत FIR दर्ज :
गिरफ्तारियों के बाद, ATS ने ‘गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम’ (UAPA) के तहत FIR दर्ज की। इसके साथ ही, भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आपराधिक साजिश से जुड़ी ‘भारतीय न्याय संहिता’ की धाराओं को भी इसमें शामिल किया गया है। इस ग्रुप के संपर्कों, फंडिंग के स्रोतों, लोगों को भर्ती करने की कोशिशों और कथित आतंकी नेटवर्क से जुड़ी किसी भी बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। एटीएस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आतंकी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इसी वर्ष जनवरी में एटीएस और नवसारी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक 22 वर्षीय युवक को नवसारी से गिरफ्तार किया था। उस पर जिहादी साहित्य, पिस्तौल और कारतूस रखने तथा कट्टरपंथी प्रचार से जुड़े एक व्यक्ति के संपर्क में रहने का आरोप था।
आरोपियों की पहचान इस प्रकार है :
- अहमद अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ अबू उबैदा. इसकी उम्र 19 वर्ष है. यह गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर स्थित भागल क्षेत्र का रहने वाला है।
- इब्राहिम मोहम्मद हुसैन घाघा उर्फ अबू हमजा: इसकी उम्र 30 वर्ष है. यह भी बनासकांठा जिले के पालनपुर के भागल क्षेत्र का निवासी है।
- मुदस्सिर अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ अबू अया: इसकी उम्र 22 वर्ष है. यह भी पालनपुर (बनासकांठा) के भागल इलाके का रहने वाला है।
- जकारिया दुर्रानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ इब्न अम्मार उर्फ जकारिया पालनपुरी: इसकी उम्र 21 वर्ष है. यह पाटन जिले के सिद्धपुर में स्थित जामिया अबुल हसन मदरसा, खडियासना से जुड़ा है।
- मुफ्ती फौजान इस्माइल दुआ उर्फ मुफ्ती साहब: इसकी उम्र 40 वर्ष है. यह भी पाटन के सिद्धपुर स्थित जामिया अबुल हसन मदरसा, खडियासना का रहने वाला है।
- मोहम्मद अमीन शेरा उर्फ अमीन पालनपुरी: इसकी उम्र 21 वर्ष है. यह भी पाटन के सिद्धपुर में जामिया अबुल हसन मदरसा, खडियासना से गिरफ्तार किया गया है।
- मोहम्मद अब्दुल रहमान सावदी उर्फ मोहम्मद पालनपुरी उर्फ अबू युनिसा: इसकी उम्र 22 वर्ष है. यह नवसारी जिले के चिखली स्थित जामिया रहमानिया खंभालीया, अंभेटा का रहने वाला है।
- बिलाल दुर्रानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ अबू दुजाना उर्फ अबू सुफियान उर्फ अबू जुंडल उर्फ उमर बिन खत्ताब: इसकी उम्र महज 18 वर्ष है. यह मध्य प्रदेश के देवास के वारसी नगर का निवासी है।



