दुर्ग/भिलाई : वर्तमान में नाबालिग अपराधियों की संख्या काफी बढ़ रही है, इस मामले में क़ानूनी कार्यवाही काफी कमजोर पड़ जाती है, ऐसे में पाक्सो एक्ट के मामले भी काफी ज्यादा सामने आ रहे है, वहीँ अब भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक पीड़िता की उम्र सात साल और दूसरी की नौ साल बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लेकर उसे सुधार गृह भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने बताया है कि आरोपी और पीड़ित पड़ोस में ही रहते हैं। पीड़ित परिवार ने इस मामले में आरोपी को फांसी की सजा देने के साथ ही उसके घर पर बुलडोजर चलाना चाहिये।
छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने पर चला पता :
पुलिस के मुताबिक यह घटना दो जुलाई की है। घटना का खुलासा तब हुआ जब छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने लगा। छोटी बच्ची ने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया। उसके बाद बड़ी बच्ची ने भी परिवार के सदस्यों को जानकारी दी कि आरोपी ने करीब पांच-छह माह पहले उसके साथ भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, जो मामला अब जाकर खुला है।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। मामले में पुलिस ने आरोपी अपचारी बालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पड़ोसी होने के कारण दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता था। बच्चे भी एक दूसरे के घर खेलने आते जाते थे। ऐसे में पीड़ित परिवार को शक नहीं हुआ और उनका भरोसा था, जो टूट गया। ऐसे कई मामलों में नजदीकी लोग ही निकलते है, जिसको लेकर सावधान रहना जरुरी है।
फांसी और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग :
इस मामले को लेकर पीड़ित मासूम बच्चियों के चाचा ने कहा है कि इस तरह का कृत्य करने वाले को फांसी की सजा होनी चाहिए और उनके घर पर बुलडोजर भी चलाया जाना चाहिये’। वहीँ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर प्रकरण में दो अलग-अलग अपराध दर्ज किया गया है। अपचारी बालक को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में उससे पूछताछ की गई। वहीं सीएसपी छावनी प्रशांत पैकरा ने बताया कि अपचारी बालक को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।



