बिलासपुर : वाहन धीमे चलायें, समझदारी से चलायें, हड़बड़ी में वाहन न चलायें, कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने ना दें, हादसे लगातार बढ़ रहे है और गंभीर रूप से घायल होने के बाद लोग सीधा मौत के शिकार हो रहे है, ऐसे में ढिलाई ना बरतें और हेलमेट जरुर पहने। वहीँ आपको अब बता दें कि घटना क्या हुई है? सामने आई घटना के अनुसार बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वेयर हाउस रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार 11वीं कक्षा के छात्र को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह कई फीट तक हवा में उछल गया। यह हादसा इतना भयावह और खौफनाक था कि, टक्कर के बाद अनियंत्रित कार आगे जाकर एक मिनी बस से भी जा भिड़ी, जिससे तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।
हादसे में घायल 11वीं के छात्र ने इलाज के दौरान तोड़ा दम :
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना के समय कार एक नाबालिग चला रहा था, जिसकी गति काफी ज्यादा थी। छात्र से टकराने के बाद कार ने बस को भी जबरदस्त टक्कर मार दी , जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।
CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस की कार्यवाही:
इस घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं तेज रफ्तार और नाबालिगों के वाहन चलाने को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं। मामले में गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाता है, लेकिन आरोपी नाबालिग होने के कारण पुलिस ने आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही की बात कही है।



