तेज रफ्तार कार की ठोकर से स्कूटी सवार की खौफनाक मौत, स्कूटी के परखच्चे उड़े, पुलिस धीमी गति से वाहन चलाने कि अपील की।

बिलासपुर : दर्दनाक हादसों को देखते हुये पुलिस ने वाहनों को धीमी गति से चलाने और दुपहिया चालकों को हेलमेट पहनने की अपील की है, लगातार सड़क हादसों में सर पर गंभीर चोट लगने से अधिकांश लोगों की मौत हो रही है, ऐसे में पुलिस ने समझदारी से वाहन चलाने की अपील की है, सामने आये मामले के अनुसार छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गये और स्कूटी सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र की बताई गई है, जहाँ यह घटना हुई है।

इस तरह हुआ हादसा :

जानकारी के मुताबिक, रहंगी निवासी देवेंद्र शर्मा 52 वर्ष रविवार रात अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान हिर्री माइंस के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद टक्कर लगते ही देवेंद्र सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये।

इस टक्कर के बाद स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद कार चालक भी वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार ने इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि स्कूटी सवार उछलकर दूर जा गिरा। आरोपी चालक की खोजबीन की जा रही है।