रायपुर : राजधानी छोड़कर छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून काफी बरस रहा है, जिसके कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। इसके साथ ही मानसून की गतिविधियां बढ़ने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान काफी बारिश हुई। राजधानी रायपुर में भी रविवार को दोपहर में झमाझम बारिश हुई है, जिसके बाद कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। वहीँ अब इसको लेकर मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के एक-दो स्थानों पर झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार मनेन्द्रगढ़ में 8 सेंटीमीटर, बिल्हा, मैनपुर में 7-7 सेंटीमीटर, पटना में 6, मुंगेली, गरियाबंद, जनकपुर भरतपुर, रामानुजगंज, बैकुंठपुर, लोरमी, लालपुर थाना, मगरलोड, चिरमिरी में 5-5, नगरी, कुकरेल, रतनपुर, हरदीबाजार, पथरिया, मुकडेगा, बलौदा बाजार, पलारी, भाटापारा में 4-4, कुकदुर, मनोरा, पेण्ड्रा रोड, खड़गवां, कापू, कोंटा, सिमगा, पौड़ी उपरोड़ा, धमतरी, दर्री, बोदरी, मस्तूरी, बीजापुर, पिथौरा, सकरी में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
राजधानी रायपुर में सोमवार को मौसम सुहावना बने रहेगा और आसमान में बादल छाये रहने के अनुमान हैं। वहीं बादल गरजने और बारिश होने की संभावना जताई गई है।
सिनोप्टिक सिस्टम :
झारखंड और उससे सटे बिहार के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, इसके अलावा उत्तरी बिहार से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से होते हुए, समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई के बीच एक द्रोणिका बनी हुई है। उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जजिससे अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश का मौसम बना रहेगा।
रायपुर, राजनांदगांव समेत इन जिलों में अलर्ट :
वहीँ अब मौसम विभाग ने सोमवार सुबह कई क्षेत्रों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बादल गरजने, तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट किया गया है इसके साथ ही उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में अगले तीन घंटे बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस तरह मौसम विभाग ने जानकारी दी है।



